लिटन दास ने की मोहम्मद रिजवान की तगड़ी बेइज्जती, सरेआम लगाई लताड़

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सरेआम रिजवान की बेइज्जती की है.

Cricket News - 2026-06-08T145758.098
1 / 6
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया था, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. दोनों ही मुकाबले को बांग्लादेश ने अपने नाम किया था. टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मोहम्मद रिजवान और लिटन दास के बीच तीखी नोंकझोक हुई थी. अब लिटन ने मोहम्मद रिजवान को आड़े हाथ लिया और सरेआम उनकी बेइज्जती कर दी.  

विज्ञापन

लिटन दास ने जताई नाराजगी

लिटन दास ने जताई नाराजगी2 / 6

लिटन दास ने मोहम्मद रिजवान पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मोहम्मद रिजवान ने पूरी बांग्लादेश टीम से हाथ नहीं मिलाया और ये बात उन्हें खराब लगी. लिटन ने कहा “पूरी पाकिस्तानी टीम ने हमसे हाथ मिलाया. सिर्फ रिजवान ने नहीं मिलाया. यह उनका बेहद गैर-पेशेवर रवैया था. दोनों टीमें सम्मान के लिए खेल रही हैं. लेकिन परिणाम चाहे जो भी हो, हाथ मिलाना चाहिए. रिजवान का यह व्यवहार सबसे अलग दिखता है."   फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

आरोप के पीछे की बताई वजह

आरोप के पीछे की बताई वजह3 / 6

उन्होंने आगे कहा “पहले टेस्ट से पहले एक घटना हुई थी. वो पाकिस्तान में सबके चहेते हैं. मुझे वो घटना पसंद नहीं आई. उसी के बाद से मेरे मन में उनके बारे में शंका पैदा हो गई. आप सब जानते हैं कि उन्हें समय बर्बाद करना पसंद है. मैं विकेट के पीछे था और मौसम बहुत गर्म था. मुझे बहुत परेशानी हो रही थी. उसी समय मैंने कुछ करने का फैसला किया."   फोटो क्रेडिट- लिटन दास इंस्टाग्राम

पूरी टीम को नजरअंदाज करना गलत

पूरी टीम को नजरअंदाज करना गलत4 / 6

उन्होंने आगे कहा "मुझे एक बात नापसंद आई. मैदान पर चाहे जो भी हो, खेल खत्म होने के बाद सबको हाथ मिलाना चाहिए. पहले टेस्ट में हार के बाद रिजवान हमसे हाथ मिलाने नहीं आए, जो बहुत गलत बात है. चाहे वो कितने भी बड़े खिलाड़ी हों, ऐसा नहीं होना चाहिए था, चाहे आप हारें या जीतें."   फोटो क्रेडिट- लिटन दास इंस्टाग्राम

विज्ञापन

लिटन ने दिया सुझाव

लिटन ने दिया सुझाव5 / 6

लिटन का मानना है कि अगर रिजवान को उनसे कोई परेशानी थी तो वह उनसे बच सकते थे, लेकिन पूरी टीम से हाथ न मिलाकर उन्होंने गलत किया.   फोटो क्रेडिट- लिटन दास इंस्टाग्राम

बांग्लादेश ने किया था शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश ने किया था शानदार प्रदर्शन6 / 6

बांग्लादेश ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और दोनों ही मैचों को आसानी के साथ अपने नाम कर लिया था. पहला मैच बांग्लादेश 104 रनों से जीती थी, जबकि दूसरे मैच को बांग्लादेश ने 78 रनों से जीता था.   फोटो क्रेडिट- लिटन दास इंस्टाग्राम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन