पिता के बाद FIFA World Cup 2026 में नजर आएंगे बेटे, इन फुटबॉलर्स के कंघों पर होगी परिवार की विरासत

Footballers Following Their Fathers' Legacy at the FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने वाली है, ये एडिशन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. इस ग्लोबल टूर्नामेंट की खास बात ये है कि इसमें कई ऐसे प्लेयर्स डेब्यू करने वाले हैं जिनके पिता ने कभी न कभी फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला है.

Luca Zidane Zinedine Zidane 2
1 / 10
Luca Zidane Zinedine Zidane

अगर फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें, तो अब तक 27 ऐसी पिता-पुत्र की जोड़ी है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अलग-अलग मौकों पर अपने देश को रिप्रजेंट किया है. आज हम ऐसे 9 फुटबॉलर्स की बात करेंगे जो 2026 में वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाले हैं, वहीं उनके पिता पहले ही ये ग्लोबल टूर्नामेंट खेल चुके हैं.

विज्ञापन

फ्रांसिस्को कॉन्सीकाओ (पुर्तगाल)

फ्रांसिस्को कॉन्सीकाओ (पुर्तगाल) 2 / 10

फ्रांसिस्को कॉन्सेइसाओ अपनी जबरदस्त रफ्तार और ड्रिबलिंग की काबीलियत के लिए जाने जाते हैं. उनके पिता सर्जियो कॉन्सीकाओ ने 2002 का फीफा वर्ल्ड कप पुर्तगाल की टीम के साथ खेला था. दिलचस्प बात ये है कि सर्जियो के 5 बेटे आज की तारीख में प्रोफेशनल फुटबॉलर हैं.

विज्ञापन

एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे)

एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे) 3 / 10

मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटर्स में से एक एर्लिंग हालैंड के वर्ल्ड कप डेब्यू का इंतजार दुनिया भर के फुटबॉल फैंस कर रहे हैं, वो इंग्लिश प्रीमियर लीग की मैनचेस्टर सिटी टीम के लिए खेलते हैं. उनके पिता अल्फ-इंगे हालैंड 1994 के फीफा वर्ल्ड में नॉर्वे टीम का हिस्सा रहे हैं.

सेबेस्टियन बेरहाल्टर (अमेरिका)

सेबेस्टियन बेरहाल्टर (अमेरिका) 4 / 10

अमेरिकी फुटबॉलर सेबेस्टियन बेरहाल्टर 2025 में नेशनल टीम का हिस्सा बने. उनके पिता ग्रेग बेरहाल्टर ने यूएसए को 2002 और 2006 के फीफा वर्ल्ड कप में रिप्रेजेंट किया था, बाद में वो राष्ट्रीय टीम के कोच बने और कतर में हुए ग्लोबल टूर्नामेंट में अमेरिकी टीम को गाइड किया. दिलचस्प बात ये है कि सेबेस्टियन के दादा कार्ल यास्त्रजेम्स्की बेस बॉल प्लेयर रह चुके हैं.

विज्ञापन

जस्टिन क्लुइवर्ट (नीदरलैंड)

जस्टिन क्लुइवर्ट (नीदरलैंड) 5 / 10

जस्टिन क्लुइवर्ट डच नेशनल टीम का हिस्सा है, उनके पिता पैट्रिक क्लुइवर्ट ने 1998 के फीफा वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अर्जेंटीना और ब्राजील के खिलाफ अहम गोल किए, जिसकी बदौलत नीदरलैंड की टीम उस एडिशन सेमीफाइनल तक पहुंच गई थी.

एंगस गन (स्कॉटलैंड)

एंगस गन (स्कॉटलैंड) 6 / 10

स्कॉटलैंड के गोलकीपर के तौर पर एंगस गन आज पहली पसंद बन चुके हैं, वो इससे पहले इंग्लैंड टीम की तरफ से इंटरनेशल गेम खेल चुके हैं. उनके पिता ब्रायन गन ने 1990 के फीफा वर्ल्ड कप में स्कॉटिश टीम को रिप्रेजेंट किया था.

विज्ञापन

क्रिस्टियन थॉर्स्टवेट (नॉर्वे)

क्रिस्टियन थॉर्स्टवेट (नॉर्वे) 7 / 10

क्रिस्टियन थॉर्स्टवेट फिलहाल नॉर्वे के टॉप मिडफील्डर्स में से एक हैं, उनके पिता एरिक थॉर्स्टवेट 1994 के फीफा वर्ल्ड कप में नॉर्वेजियन टीम के गोलकीपर थे, जिन्होंने इस स्कैंडिनेवियाई नेशनल को ग्रुप स्टेज के दौरान महज एक गोल खाने में मदद की थी.

जुलियानो सिमियोने (अर्जेंटीना)

जुलियानो सिमियोने (अर्जेंटीना) 8 / 10

जुलियानो सिमियोने स्पेनिश ला लीगा में एटलेटिको मैड्रिड टीम की तरफ से खेलते हैं, इस बार वो लियोनेल मेसी के साथ खेलते हुए नजर आएंगे. उनके पिता डिएगो सिमियोन ने अर्जेंटीना के लिए 3 फीफा वर्ल्ड कप खेले और 1998 के ए़डिशन में नेशनल टीम की कप्तानी की थी.

विज्ञापन

ली ताए-सेओक (साउथ कोरिया)

ली ताए-सेओक (साउथ कोरिया) 9 / 10

मौजूदा वक्त में ली ताए-सेओक दक्षिण कोरिया के सबसे तेजी से उभरते हुए डिफेंडर बनते जा रहे हैं. उनके पिता ली युल-योंग 2002 और 2006 के वर्ल्ड कप में साउथ कोरियन टीम का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने प्रोफेशनल फुटबॉलर बनने से पहले नाइट क्लब में भी नौकरी की थी.

लुका जिदान (अल्जीरिया)

लुका जिदान (अल्जीरिया) 10 / 10

फ्रांस के महानतम फुटबॉलर जिनेदिन जिदान ने अपनी टीम को 1998 में चैंपियन बनाया था, साथ ही 2026 के एडिशन में फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी, वो 2002 के फीफा वर्ल्ड कप में भी फ्रेंच टीम का हिस्सा थे. जिनेदिन के बेटे लुका ने यूथ लेवल पर फ्रांस की टीम को रिप्रेजेंट किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अल्जीरिया टीम ज्वॉइन कर ली और 2025 में इंटरनेशनल डेब्यू भी किया. इस बार के ग्लोबल टूर्नांमेंट में वो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन