KL Rahul ने रचा नया इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बना डाले 7 बड़े रिकॉर्ड

KL Rahul Century Records: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में केएल राहुल ने बल्ले से तबाही मचाते हुए इतिहास रच दिया. राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा और नाबाद 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस शतक के साथ राहुल ने 7 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

KL Rahul Century Records
1 / 8
KL Rahul Century Records

KL Rahul Century Records: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा. पंजाब के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने सिर्फ 47 गेंदों पर तूफानी शतक ठोक दिया और नाबाद 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. यह उनके IPL करियर का छठा शतक रहा. इस शतक के साथ ही राहुल ने 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर किए हैं.

विज्ञापन

IPL में 150+ रन बनाने वाले पहले भारतीय

IPL में 150+ रन बनाने वाले पहले भारतीय2 / 8

केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर नाबाद 152 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के जड़े. इसी के साथ राहुल IPL इतिहास में एक पारी में 150+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर सका था.

विज्ञापन

IPL इतिहास सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय

IPL इतिहास सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय3 / 8

152* रनों के साथ ही राहुल अब आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय भी बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 141 रनों की पारी खेली थी.

IPL इतिहास का तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

IPL इतिहास का तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर4 / 8

इसके अलावा, राहुल के नाम अब आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (152*) भी दर्ज हो गया है. IPL इतिहास का सबसे सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2013 में PWI के खिलाफ 175* बनाए थे. उनके बाद ब्रेंडन मैक्कुलम 158* रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

विज्ञापन

T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय

T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय5 / 8

इतना ही नहीं, 152 रनों की ऐतिहासिक पारी के साथ केएल राहुल अब टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 में राजकोट में मेघालय के खिलाफ शानदार 151 रन बनाए थे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 148 रनों की पारी के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

IPL में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज

IPL में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज6 / 8

इस सेंचुरी के साथ राहुल IPL में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है. अब दोनों के नाम आईपीएल में 6-6 शतक हैं. राहुल अब विराट कोहली के सबसे ज्यादा IPL शतकों (8) के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 कदम दूर हैं.

विज्ञापन

T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय

T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय7 / 8

टी20 क्रिकेट करियर में यह राहुल का यह 8वां शतक है, जिसके साथ वह T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बन गए हैं और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. अब दोनों के नाम T20 में 8-8 शतक हैं. फिलहाल T20 में में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम है, जिनके खाते में 9-9 शतक दर्ज हैं.

IPL में तीन टीमों के लिए 2-2 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज

IPL में तीन टीमों के लिए 2-2 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज8 / 8

केएल राहुल का यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरा शतक रहा. इसी के साथ राहुल आईपीएल इतिहास में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए दो-दो शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए भी 2-2 शतक जड़े हैं. दिल्ली के लिए उनका पहला शतक 2025 में आया था. इसके अलावा, उन्होंने 2022 में दो शतक, जबकि 2020 और 2019 में 1-1 शतक लगाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन