IND vs ENG: 'बच्चे मैच देख रहे हैं...', BCCI पर अचानक क्यों भड़क उठे कीर्ति आजाद?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने बीसीसीआई की आलोचना की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कटाक्ष किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Cricket News - 2026-07-05T190525.071
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला गया था. इस मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच के दौरान भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने बीसीसीआई पर अपनी भड़ास निकाली. Photo Source: X  

विज्ञापन

आजाद ने की आलोचना

आजाद ने की आलोचना2 / 6

भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू हुआ था. इसके ठीक 10 मिनट बाद आजाद ने एक्स पर लिखा "बच्चे ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच को लाइव देख रहे हैं. ऐसे में स्क्रीन पर ड्यूरेक्स का एक वयस्क विज्ञापन आना कितना शर्मनाक है!" Photo Source: X

विज्ञापन

चर्चा में रहते हैं आजाद

चर्चा में रहते हैं आजाद3 / 6

ये पहला मौका नहीं है जब आजाद ने बीसीसीआई की आलोचना की है. इससे पहले वह टीम सिलेक्शन और कई मुद्दे पर बीसीसीआई पर कटाक्ष कर चुके हैं. आजाद फिलहाल राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं. Photo Source: X

कब खेला जाएगा तीसरा मुकाबला?

कब खेला जाएगा तीसरा मुकाबला?4 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. सभी की नजरें श्रेयस अय्यर पर रहने वाली हैं. उन्हें बतौर भारतीय कप्तान पहली जीत की तलाश है. Photo Source: X

विज्ञापन

1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा

1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा5 / 6

आजाद भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट और वनडे में प्रतिनिधित्व किया है. भारत के लिए आजाद ने साल 1980 में डेब्यू किया था. इसके अलावा साल 1986 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच खेला. Photo Source: X

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

आजाद ने 7 टेस्ट मैच में देश के लिए 11.25 की औसत के साथ 135 रन बनाए और 3 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा 25 वनडे मैच में उन्होंने 269 रन बनाने के अलावा 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन