सिर्फ ईशान किशन नहीं, टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों के पास है बड़ी सरकारी नौकरी, जानिए किसके पास कौन-सी पोस्ट

Indian Cricketers with Government Jobs: ईशान किशन समेत कई भारतीय क्रिकेटरों के पास सरकारी नौकरी है. ईशान हाल ही में पटना स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ब्रांच में अपनी ड्यूटी पर नजर आए थे. यहां जानिए टीम इंडिया के ऐसे 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनके पास सरकारी नौकरी है.

Ishan Kishan (Image generated by AI)
1 / 6
Ishan Kishan (Image generated by AI)

Indian Cricketers with Government Jobs: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में क्रिकेट से ब्रेक मिलने पर पटना स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की शाखा में अपनी ड्यूटी पर नजर आए थे. ईशान की तरह भारत के कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनके पास बड़ी सरकारी नौकरी है. केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा कई सरकारी संस्थान खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे के तहत नौकरी देते हैं. आइए जानते हैं टीम इंडिया के ऐसे 5 खिलाड़ियों को बारे में जो क्रिकेट के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन2 / 6

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पटना स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर हैं. ईशान हाल ही में क्रिकेट से ब्रेक मिलने पर अपनी सरकारी नौकरी की जिम्मेदारी संभालने दफ्तर पहुंचे थे, जहां वह औपचारिक ड्रेस और आईडी कार्ड के साथ दिखाई दिए. 28 वर्षीय ईशान की नियुक्ति 2017 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-A) के पद पर हुई थी. ईशान भारत के लिए अब तक 2 टेस्ट, 32 वनडे और 55 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. वह अब 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की कप्तानी करते नजर आएंगे.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल3 / 6

भारत के अनुभवी बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल भी RBI में असिस्टेंट मैनेजर हैं. उनकी नियुक्ति 2018 में बेंगलुरु शाखा में हुई थी. राहुल ने 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और भारत के लिए अब तक 68 टेस्ट, 98 वनडे और 72 टी20I मुकाबले खेल चुके हैं. राहुल श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. वह टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं.  (PIC Credit -AI)

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज4 / 6

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद तेलंगाना सरकार ने ग्रुप-I पुलिस सेवा में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद से सम्मानित किया था. 32 वर्षीय सिराज अब तक 46 टेस्ट, 50 वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह श्रीलंका दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए नजर आएंगे.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल5 / 6

टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी एक सरकारी अधिकारी हैं. चहल को 2018 में इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया था और वह आयकर विभाग से जुड़े हुए हैं. 34 वर्षीय चहल भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2023 में भारतीय टीम की ओर से मैदान पर कदम रखा था.  (PIC Credit -AI)

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह6 / 6

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को इसी साल उत्तर प्रदेश सरकार ने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त किया. भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया. नियुक्ति के साथ उन्हें 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई. रिंकू अब तक भारत के लिए 2 वनडे और 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और सीमित ओवरों की टीम के अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन