अब देरी मंजूर नहीं, 'भारत की T20I टीम में हो इस बल्लेबाज का कमबैक' IPL 2026 में हिट शो के बाद हुई अपील
Shreyas Iyer: टीम इंडिया के पूर्व पेस ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूदा आईपीएल सीजन में अपने फॉर्म को देखते हुए भारत के टी20 इंटरनेशनल सेटअप में 'जबरदस्त वापसी करने से ज्यादा दूर नहीं हैं'.

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इरफान पठान ने मिडिल ओवर्स में श्रेयस अय्यर की ताकत, खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ, और दबाव में उनके शांत रहने पर जोर दिया. पंजाब के कप्तान ने आईपीएल के 19वें सीजन में काफी ज्यादा इम्प्रेस किया है.
2 / 6इरफान पठान ने कहा, 'मैंने ये बात बहुत पहले से कही है क्योंकि उनके पास बीच के ओवरों के लिए जरूरी स्किल सेट है. वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं और उनके पास दबाव वाली स्थितियों को संभालने की टेक्निक है.'
3 / 6पठान ने आगे कहा, 'हालांकि उन्होंने तेज गेंदबाजी के खिलाफ सुधार किया है, लेकिन उनकी बड़ा ताकत स्पिन पर हावी होकर डटे रहने और अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता है. उनमें एक लीडर के सभी गुण भी हैं. जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उससे लगता है कि वह पूरी तरह से कंट्रोल में हैं और मजबूत वापसी करने से ज्यादा दूर नहीं हैं.' दिलचस्प बात ये है कि अय्यर पहले ही भारत के लिए 51 T20I मैच खेल चुके हैं, और उनका आखिरी मैच दिसंबर 2023 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था.
4 / 6इस बीच PBKS मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब तक वो इकलौती ऐसी टीम हैं जिसे कोई हरा नहीं पाया है; वे 5 मैचों में 9 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर मजबूत स्थिति में हैं, जिसमें 4 जीत और 1 'नो रिजल्ट' शामिल है.
5 / 6हालांकि कई खिलाड़ियों ने सभी मैचों में योगदान दिया है, लेकिन श्रेयष अय्यर ने बल्ले से आगे बढ़कर लीड किया है. वो अभी PBKS के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 4 पारियों में 67.66 के औसत और 187.96 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए हैं, जिसमें 3 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं.
6 / 6पंजाब किंग्स का अगला मैच 19 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा युद्धवीर सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. पीबीकेएस की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए एलएसजी के लिए उन्हें हरा पाना आसान नहीं होगा.