IPL 2026: कीमत 18 करोड़, स्ट्राइक रेट 105, ऐसे कैसे चलेगा? सवालों के घेरे में स्टार बैटर

Irfan Pathan On Ruturaj Gaikwad: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के मैच से पहले ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर अहम बात कही. ये रोमांचक मुकाबला शनिवार, 18 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

IPL 2026 All Captains 2
1 / 6
IPL 2026 All Captains

ऋतुराज गायकवाड़ की खराब बल्लेबाजी का खामियाजा चेन्नई सुपरकिंग्स को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि 'येलो आर्मी' को पारी की शानदार शुरुआत नहीं मिल पाई और उसके कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

2 / 6

इरफान पठान का मानना है कि सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को एक ओपनर के तौर पर अपना अंदाज बदलना होगा. गायकवाड़ ने अब तक 5 पारियों में सिर्फ 60 रन बनाए हैं, उनकी स्ट्राइक रेट 105.00 है. पठान ने कहा कि सीएसके के कप्तान को ओपनर के रूप में आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी, या खुद को तीसरे नंबर पर ले जाकर आयुष म्हात्रे को ओपनिंग देनी होगी.

विज्ञापन

3 / 6

इरफान पठान ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'ऋतुराज पर सबकी निगाहें रहेंगी. वो 100 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं. अगर आप इसे बनाए रखना चाहते हैं, तो रन आएंगे. लेकिन अंदाज गलत है और जिस स्थान पर वह खेल रहे हैं वह गलत है. अगर आप ओपनिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ आक्रामकता दिखानी होगी. अगर आप वही तरीका अपनाना चाहते हैं, तो तीसरे नंबर पर चले जाएं और म्हात्रे को ओपन करने दें, ये बेहतर ऑप्शन होगा.'

4 / 6

इसके अलावा इरफान पठान ने ये भी कहा है कि एसआरएच के पेसर प्रफुल हिंजे और साकिब हुसैन का संजू सैमसन के खिलाफ खेलना एक अहम और रोचक मुकाबला होगा. उन्होंने युवा तेज गेंदबाजों को अपनी लेंथ एडजस्ट करने की सलाह दी. पूर्व ऑलराउंडर ने ये भी कहा कि ये देखना अहम होगा कि सैमसन उन पर कैसे अटैक करते हैं और उन्हें खेलने के लिए वह कैसे पहुंचता है.

विज्ञापन

5 / 6

इरफान ने आगे कहा, 'संजू सैमसन बनाम प्रफुल और साकिब एक शानदार मुकाबला होगा. गायकवाड़ के खिलाफ भी ये एक अच्छा मुकाबला होगा. ये 2 यंग पेसर, जिन्होंने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी, क्या वे अपनी लेंथ को थोड़ा और आगे बढ़ा सकते हैं? ये देखने में दिलचस्प होगा. मुझे उम्मीद है कि वो ये एडजस्टमेंट कर सकते हैं क्योंकि उनके पास फर्स्ट-क्लास का एक्सपीरिएंस है. मैं ये भी देखना चाहूंगा कि संजू इन दोनों पर कैसे हमला करते हैं. उस पर बहुत जिम्मेदारी है, और वो खेल को कैसे चलाता है.'

6 / 6

संजू सैमसन पिछले 2 मैचों में लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने एक अनबीटेन सेंचुरी भी लगाई है. ये चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अहम होगा कि वो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी फॉर्म जारी रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन