IPL के एलिमिनेटर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली 6 टीम, चौंकाने वाली टीम का नाम है शामिल
IPL: आईपीएल में 2011 से प्लेऑफ को लाया गया था. इसी सीजन से एलिमिनेटर की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद से 16 एलिमिनेटर अब तक खेले गए हैं. एलिमिनेटर मुकाबले में पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 और नंबर 4 पर खत्म करने वाली टीमें भिड़ती है. जिसके कारण सभी की नजरें इस मुकाबले पर रहती हैं.

IPL: आईपीएल 2026 में एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का इस सीजन में सफर खत्म हो गया. इससे पहले भी कई टीमों का सपना एलिमिनेटर में टूटा है. आज हम आपको उन 6 टीमों के बारे में बताएंगे, जिनको एलिमिनेटर में सबसे ज्यादा बार हार मिली है.
सनराइजर्स हैदराबाद
2 / 71 बार की आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कुल 6 बार एलिमिनेटर में जगह बनाई है. जिसमें से सिर्फ 2 बार जीत दर्ज की है. वहीं उन्हें 4 बार शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
3 / 7मौजूदा समय में आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है. आरसीबी की टीम ने कुल 5 बार एलिमिनेटर मुकाबला खेला है. जिसमें से टीम को 3 बार हार का भी सामना करना पड़ा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स
4 / 73 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी कुल 5 बार एलिमिनेटर खेला है. जिसमें से केकेआर की टीम को 2 बार एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स
5 / 7लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. लखनऊ की टीम ने 2 बार एलिमिनेटर में जगह बनाई है. दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा
मुंबई इंडियंस
6 / 75 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार एलिमिनेटर मुकाबला आईपीएल में खेला है. जिसमें से 2 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
राजस्थान रॉयल्स
7 / 7राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक 1 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. राजस्थान की टीम 2 बार एलिमिनेटर में हार चुकी है. हालांकि आईपीएल 2026 में टीम ने एलिमिनेटर में जीत दर्ज की है.