IPL 2026 के सबसे बड़े मिसयूज्ड खिलाड़ी, टीमों ने बर्बाद कर दी इन सितारों की काबिलियत!

आईपीएल 2026 में 5 ऐसे खिलाड़ी रहे, जिनको टीमें सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर सकीं. ये खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए कमाल कर सकते थे. लिस्ट में डेविड मिलर से लेकर वेंकटेश अय्यर तक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

Cricket News (18)
1 / 6

आईपीएल 2026 खत्म हो गया है. लगभग 2 महीने तक टूर्नामेंट का मजा फैंस लेते हुए नजर आए. आरसीबी ने खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर बैक टू बैक दो ट्रॉफी अपने नाम की. आईपीएल 2026 में 5 खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिनपर टीमों ने भरपूर भरोसा नहीं जताया. इन खिलाड़ियों को काफी कम मौके दिए गए.  

विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर2 / 6

लिस्ट में पहला नाम आरसीबी के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का आता है. आईपीएल ऑक्शन में उन्हें 7 करोड़ में खरीदा गया था. लेकिन आरसीबी की ओर से उन्हें केवल 7 ही मैच खेलने को मिले. हालांकि इस दौरान 52.25 की औसत के साथ 209 रन बनाए.

विज्ञापन

कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा3 / 6

सीएसके ने कार्तिक शर्मा पर भरोसा जताते हुए 14.2 करोड़ में उन्हें अपने दल का हिस्सा बनाया था. कार्तिक ने 11 मैचों में 295 रन बनाए. हालांकि सीएसके उनका इस्तेमाल सही ढंग से नहीं कर सकी.

आकिब नबी

आकिब नबी4 / 6

आकिब नबी पर दिल्ली कैपिटल्स ने भरोसा जताया था. उन्हें 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. आकिब ने 5 मैच खेले. हालांकि वह एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाए. क्योंकि लगातार कम इस्तेमाल के कारण वे गेंदबाजी में कोई लय नहीं बना पाए.

विज्ञापन

डेविड मिलर

डेविड मिलर5 / 6

डेविड मिलर इस सीजन शानदार लय में थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट मिलर को सही ढंग से उपयोग नहीं कर सका. मिलर से पहले मैनेजमेंट हर मैच में युवा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के लिए भेजती थी. उन्बोंने 10 मैच में 211 रन बनाए और 4 बार नाबाद पवेलियन लौटे.

राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी6 / 6

राहुल त्रिपाठी पर केकेआर ने भरोसा जताया था. हालांकि उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि केकेआर की स्थिति आईपीएल 2026 में शुरुआत से ही खराब थी. इसके बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन