IPL 2026: CSK के खिलाफ SRH की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 2 बड़े खिलाड़ी! कप्तान कमिंस देंगे धाकड़ बल्लेबाज को मौका?
SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से होने जा रहा है. इस बड़े मुकाबले के लिए SRH अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है. वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के बेहद करीब हैं. उनके लीग स्टेज में दो मैच बचे हैं और उन्हें प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए दोनों मैचों में जीत की जरूरत है, वरना नेट रन रेट पर आकर बात अटक सकती है. 18 मई, यानी आज CSK के खिलाफ SRH का महामुकाबला होने जा रहा है. पिछले मुकाबले में SRH को हार का सामना करना पड़ा था और चेन्नई में होने वाले मैच के लिए कप्तान पैट कमिंस प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए CSK के खिलाफ मैच के लिए SRH की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
SRH का ओपनिंग कॉम्बिनेशन
2 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के रूप में दो धाकड़ ओपनर हैं. इस सीजन दोनों ने कई मैचों में टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है और अब CSK के खिलाफ भी उन्हें कुछ वैसा ही करना होगा.
बल्लेबाजी ऑर्डर में होगा एक बड़ा बदलाव?
3 / 6स्मरण रविचंद्रन का प्रदर्शन पिछले मैच में निराशाजनक रहा था और उनकी जगह अब तूफानी बल्लेबाज अनिकेत वर्मा को टीम में लाया जा सकता है. ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी पर बल्लेबाजी का भार होगा.
गेंदबाजी अटैक में भी एक बदलाव हो सकता है
4 / 6शिवांग कुमार पिछले मैच में विकेट नहीं ले पाए थे. उनकी जगह हर्ष दुबे को टीम में लाया जा सकता है. गेंदबाजी अटैक में SRH के पास कप्तान पैट कमिंस, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा जैसे तगड़े विकल्प मौजूद हैं.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
5 / 6SRH की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साकिब हुसैन का उपयोग कर सकती है. उन्होंने इस किरदार में काफी प्रभावित किया है. अगर SRH पहले बल्लेबाजी करती है, तो साकिब प्लेइंग 11 का हिस्सा रह सकते हैं और ट्रेविस हेड बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं.
SRH की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा. (इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन)