SRH vs KKR: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

SRH vs KKR: आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया. नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 2 विकेट विकेट हासिल किए और इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.

Sunil Narine
1 / 7
Sunil Narine

SRH vs KKR, Sunil Narine Record: कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में इतिहास रच दिया है. नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उन्होंने मैच में एक विकेट लेते ही आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.  

विज्ञापन

IPL इतिहास में 200 विकेट लेने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज

IPL इतिहास में 200 विकेट लेने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज2 / 7

सुनील नरेन IPL इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज सलिल अरोड़ा को आउट कर हासिल की. 37 साल के नरेन 2012 से आईपीएल में खेल रहे हैं और अपने 197वें मैच में 200 विकेट पूरे किए.

विज्ञापन

IPL में 200 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज

IPL में 200 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज3 / 7

नरेन ने आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले IPL में अब तक केवल दो अन्य गेंदबाज 200 से ज्यादा विकेट लेने में सफल हुए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने 199 मैचों में 215 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्होंने 182 मैचों में 228 विकेट हासिल किए हैं.

IPL में एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

IPL में एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज4 / 7

इसी के साथ सुलीन नरेन ने IPL में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. वह 2012 अपने पहले आईपीएल सीजन से ही कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन

KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज5 / 7

इसके अलावा, नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने टीम के लिए 122 विकेट हासिल किए हैं.

नरेन का आईपीएल करियर

नरेन का आईपीएल करियर6 / 7

नरेन ने अपनी फिरकी से कई दिग्गज बल्लेबाजों का शिकार किया है. उनके नाम IPL में 197 मैचों में 201 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 7 बार एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि एक बार 5 विकेट हॉल भी हासिल किया. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है.

विज्ञापन

IPL में 1000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी

IPL में 1000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी7 / 7

सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, सुनील नरेन ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आईपीएल में अब तक 1820 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 165.30 का रहा है. उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं. इसी के साथ नरेन IPL इतिहास में 1000 से ज्यादा रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले ऑलराउंडर भी बन गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन