IPL 2026: शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी ने रच दिया इतिहास, टूट गया कोहली-गेल का महारिकॉर्ड
IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. इस मुकाबले में गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने इतिहास रच दिया.

IPL 2026: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला गया. जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 214 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करके इतिहास रच दिया है. उन्होंने कोहली-गेल की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है.
शुभमन गिल-साई सुदर्शन
2 / 6गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने टी-20 में 11 बार शतकीय साझेदारी की है. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने 48 पारियों में ये कारनामा किया है. इस मामले में इनकी जोड़ी अब टॉप पर पहुंच गई है.
क्रिस गेल-विराट कोहली
3 / 6आरसीबी के स्टार क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी भी टी-20 में बहुत ही सफल रही है. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट में कुल 10 बार शतकीय साझेदारी की है. इन दोनों ने ये 63 पारियों में किया था.
बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान
4 / 6पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी भी टी-20 में सफल रही है. इन दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट में कुल 10 बार शतकीय साझेदारी की है. इन दोनों ने ये 75 पारियों में किया था.
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली
5 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की जोड़ी का नाम भी लिस्ट में है. दोनों दिग्गजों ने टी-20 फॉर्मेट में कुल 10 बार शतकीय साझेदारी की है. इन दोनों ने ये 77 पारियों में किया था.
अभिषेक शर्मा-प्रभसिमरन सिंह
6 / 6पंजाब के स्टार अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है. दोनों युवा खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट में कुल 7 बार शतकीय साझेदारी की है. इन दोनों ने ये 44 पारियों में किया था.