IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार? GT के खिलाफ मैच के बाद कही ये 5 बड़ी बातें

Shreyas Iyer Statement on Loss: पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ बड़ी बातें कही हैं.

Shreyas Iyer PBKS
1 / 6

Shreyas Iyer Statement on Loss: IPL 2026 में पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा. 3 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चार विकेट से जीत दर्ज की. PBKS ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे, जिसका GT ने सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. PBKS की हार के बाद अब श्रेयस अय्यर के कुछ बड़े बयान सामने आए हैं.

विज्ञापन

'हमारा प्लान काम नहीं कर पाया'

'हमारा प्लान काम नहीं कर पाया'2 / 6

मैच के बाद इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर ने बताया कि नई गेंद से उनकी प्लानिंग असफल रही और शुरुआत में सिर्फ एक विकेट झटक पाए. उन्होंने कहा, 'नई गेंद के साथ हमने अच्छी गेंदबाजी की, ताकि हम विकेट ले पाएं, लेकिन यह प्लान हमारे के लिए काम नहीं कर पाया. हमने अंत तक लड़ाई की. टीम की कोशिश की तारीफ बनती है.'

विज्ञापन

गेंदबाजी में हुई गलती

गेंदबाजी में हुई गलती3 / 6

श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनकी टीम हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाई और यह उनकी हार का बड़ा कारण रहा. उन्होंने कहा, 'हम हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी के मामले में पीछे रह गए. इस पिच पर मिडविकेट पर खेलना या पुल शॉट लगाना आसान नहीं था, क्योंकि असमतल उछाल देखने को मिल रहा था. गेंदबाजी के मामले में हम यहां थोड़े पीछे रह गए.'

बल्लेबाजी की जमकर की तारीफ

बल्लेबाजी की जमकर की तारीफ4 / 6

पंजाब किंग्स ने शुरुआत में ही काफी विकेट गंवा दिए थे. इसके बावजूद वो 164 रन का लक्ष्य देने में सफल हुए. अय्यर ने इस पर बात करते हुए कहा, 'हमने पावरप्ले तक लगभग चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बावजूद 160 रन तक पहुंचना काफी बड़ी बात थी.'

विज्ञापन

'हम अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं'

'हम अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं'5 / 6

श्रेयस अय्यर ने बताया कि GT के खिलाफ मैच से वो सिर्फ पॉजिटिव चीजें लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा, 'हम अभी भी पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं और यही चीज मायने रखती है. हम इस गेम से कई सकारात्मक चीजें साथ लेकर जाएंगे.'

SRH के खिलाफ मैच पर निगाहें

SRH के खिलाफ मैच पर निगाहें6 / 6

श्रेयस अय्यर की निगाहें SRH के खिलाफ अगले मैच पर टिकी हैं. उन्होंने कहा, 'इस मौके के लिए उत्साहित हूं. हमें उन दो अंकों की जरूरत है. हम ट्रेनिंग में काफी पसीना बहा रहे हैं. हर कोई मेहनत कर रहा है और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन