IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की धांसू एंट्री, इस नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. CSK के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन की भी रेस में एंट्री हो गई है. आइए ऑरेंज कैप की लिस्ट में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6

Orange Cap List: IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में ऑरेंज कैप की दौड़ रोचक होती जा रही है. अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म करते हुए केएल राहुल नंबर 1 बन गए हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल2 / 6

CSK के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने मात्र 12 रन बनाए. वो DC के लिए उतना बड़ा योगदान नहीं दे पाए लेकिन ऑरेंज कैप हासिल करने में सफल हुए. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. राहुल ने 10 मैचों में अब तक 445 रन बनाए हैं. टूर्नामेंट में राहुल ने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

SRH के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं. उन्होंने 10 मैचों में 48.88 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 440 रन बनाए हैं. अभिषेक ने टूर्नामेंट में अब तक 206.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 32 छक्के जड़े हैं.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन4 / 6

हेनरिक क्लासेन ने IPL 2026 में अब तक 10 मैच खेले हैं और 53.12 के शानदार औसत से 425 रन बनाए हैं. इस समय यह साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर है. एक अच्छी पारी उन्हें नंबर 1 भी बना सकती है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी5 / 6

RR के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे पायदान पर हैं. उन्होंने अब तक 10 मैचों में हिस्सा लिया है और 404 रन ठोके हैं. सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में 237.64 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उनके नाम IPL 2026 में एक शतक और दो अर्धशतक हैं.

संजू सैमसन

संजू सैमसन6 / 6

ऑरेंज कैप की दौड़ में संजू सैमसन की धांसू एंट्री हो गई है. DC के खिलाफ 87 रन की धुआंधार पारी के साथ वो टॉप 5 में आ गए हैं. संजू ने IPL 2026 में अब तक 10 मैच खेले हैं और 57.42 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन