IPL 2026: हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर बुरी खबर! साथी खिलाड़ी ने दिया अपडेट, RCB के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी टेंशन?

Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे. पांड्या की चोट को लेकर अब रयान रिकेल्टन ने अपडेट दिया. उनके अगले मैच खेलने को लेकर सवाल है.

Hardik Pandya (22)
1 / 6

Hardik Pandya Injury Update: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. कप्तान हार्दिक पांड्या भी संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. LSG के खिलाफ मैच में पांड्या नहीं खेले. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी. MI 'करो या मारो' की स्थिति में है और उनकी चोट फैंस की टेंशन बढ़ा रही है. अब हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर MI के स्टार खिलाड़ी रयान रिकेल्टन ने बड़ा अपडेट साझा किया.

विज्ञापन

LSG के खिलाफ नहीं खेले हार्दिक पांड्या

LSG के खिलाफ नहीं खेले हार्दिक पांड्या2 / 6

मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मैच नॉकआउट की तरह है. LSG के खिलाफ MI जीत के इरादे से उतरी थी, लेकिन हार्दिक पांड्या नहीं खेले. सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए और उन्होंने बताया कि पांड्या को कमर में समस्या है. इसी वजह से उन्हें आराम दिया गया है.

विज्ञापन

मैच के बाद आया बड़ा अपडेट

मैच के बाद आया बड़ा अपडेट3 / 6

MI के स्टार ओपनर रयान रिकेल्टन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने साफ किया कि हार्दिक को कमर में समस्या है लेकिन इसकी गहराई उन्हें नहीं पता है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वो कब तक वापस आएंगे. मुझे कुछ घंटों पहले ही पता चला कि उन्हें कमर में समस्या है. मुझे यह नहीं पता कि उन्हें कितनी समस्या है.'

अगला मैच खेलेंगे हार्दिक?

अगला मैच खेलेंगे हार्दिक?4 / 6

रयान रिकेल्टन ने बताया कि हार्दिक पांड्या शायद अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे लेकिन उन्होंने मामला चोट की गंभीरता पर छोड़ दिया. यह फैंस के लिए बुरी खबर है. उन्होंने कहा, 'मैं इसे चोट नहीं बोलना चाहूंगा, क्योंकि मुझे नहीं पता कि यह कितनी गंभीर है और वो अभी कैसा महसूस कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वो इस हफ्ते दोबारा टीम के साथ जुड़ेंगे, जब हम रायपुर जाएंगे.'

विज्ञापन

हार्दिक की गैरमौजूदगी में MI ने जीता मैच

हार्दिक की गैरमौजूदगी में MI ने जीता मैच5 / 6

4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच हुआ. इस मुकाबले में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका MI ने 6 विकेट रहते पीछा कर लिया.

कब है MI का अगला मैच?

कब है MI का अगला मैच?6 / 6

मुंबई इंडियंस का अगला मैच RCB के खिलाफ 10 मई 2026 को होगा. रायपुर में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. हार्दिक के पास इस मैच से पहले समय है. अगर वो फिट हो गए, तो खेल सकते हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस उन्हें लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन