IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच में RCB की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 2 बड़े खिलाड़ी! जीत के बावजूद बदलेगा टीम कॉम्बिनेशन?

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में RCB का अगला मैच SRH के खिलाफ होने वाला है. इस मुकाबले में RCB कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Virat Kohli RCB (8)
1 / 6

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. RCB प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और अब उनका लक्ष्य SRH को हराकर टॉप 2 में बने रहना होगा. RCB अपना पिछला मैच जीत गई थी. इसके बावजूद अब उनकी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. आइए SRH के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बड़ा बदलाव?

ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बड़ा बदलाव?2 / 6

जैकब बेथेल IPL 2026 में बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. लगातार मौके मिलने के बावजूद वो रन नहीं बना पाए हैं और अब उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को विराट कोहली के साथ ओपनिंग करने का मौका दिया जा सकता है. अय्यर ने पिछले मैच में 73 रन बनाए थे और फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में रखना सही फैसला होगा.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में भी होगा बदलाव?

मिडिल ऑर्डर में भी होगा बदलाव?3 / 6

RCB के मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार की वापसी हो सकती है. वो चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे. अब उनकी वापसी से RCB का मिडिल ऑर्डर मजबूत हो जाएगा. देवदत्त पडिक्कल, पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड बल्लेबाजी क्रम का भार संभाल सकते हैं.

RCB के पास दो शानदार ऑलराउंडर हैं

RCB के पास दो शानदार ऑलराउंडर हैं4 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड के रूप में दो बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. वो गेंद के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी RCB के लिए योगदान दे सकते हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में होगा एक बदलाव?

गेंदबाजी अटैक में होगा एक बदलाव?5 / 6

विदेशी स्लॉट खाली न होने के कारण जैकब डफी लगातार नहीं खेल पा रहे थे लेकिन जैकब बेथेल को बाहर बैठाकर उन्हें मौका दिया जा सकता है. वो सुयश शर्मा की जगह गेंदबाजी अटैक में शामिल हो सकते हैं और भुवनेश्वर कुमार एवं जोश हेजलवुड का साथ दे सकते हैं. RCB इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रसिख सलाम का इस्तेमाल कर सकती है.

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 116 / 6

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (c), जितेश शर्मा (wk), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड. (इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन