IPL 2026: 'हम प्लेऑफ में जाने के हकदार नहीं...', RR की हार से भड़के कप्तान रियान पराग, टीम पर जमकर फूटा गुस्सा!

Riyan Parag Statement on Loss: राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अपनी टीम के प्रदर्शन से रियान पराग भड़के हुए नजर आए और उनका मैच के बाद गुस्सा फूटा.

Riyan Parag RR
1 / 6

Riyan Parag Statement on Loss: IPL 2026 में 17 मई को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुआ था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई और दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह अब थोड़ी मुश्किल दिखाई दे रही है. उन्हें अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों पर भी उनकी किस्मत निर्भर करेगी. RR की हार से कप्तान रियान पराग का जमकर गुस्सा फूटा है.

विज्ञापन

खराब बल्लेबाजी की हुई आलोचना

खराब बल्लेबाजी की हुई आलोचना2 / 6

रियान पराग ने मैच के बाद इंटरव्यू में बताया कि आखिरी 6 ओवरों में बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा था. उन्होंने कहा, 'सब कुछ गलत हुआ. 14वें ओवर तक हम अच्छी स्थिति में थे. मेरे आउट होने के बाद टीम मोमेंटम का फायदा नहीं उठा पाई. हमारा स्कोर 220-230 रन होना चाहिए था.

विज्ञापन

गेंदबाजों से निराश नजर आए रियान पराग

गेंदबाजों से निराश नजर आए रियान पराग3 / 6

रियान पराग अपनी टीम के गेंदबाजी अटैक से खुश नहीं थे. उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी की बात की जाए, तो मुझे लगता है कि हमने निराश किया है. मैं बेहद निराश हूं. पिछले 4-5 मैचों में हम जैसे नजर आए हैं, हम उससे बेहतर हैं.'

'हम टॉप 4 में जाने के हकदार नहीं'

'हम टॉप 4 में जाने के हकदार नहीं'4 / 6

रियान पराग का मानना है कि RR की टीम अगर ऐसा प्रदर्शन करती रहेगी, तो फिर वो टॉप 4 में जाने के हकदार नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'अगर हम इसी तरह खेलते रहे, तो हमें टॉप 4 की दावेदारी में रहने का हक नहीं है. अब चीजें अन्य टीमों पर भी निर्भर करेंगी. मैं इस तरह से कप्तानी करना पसंद नहीं करता हूं. मैं अपनी टीम से इस तरह बात करना भी पसंद नहीं करता.'

विज्ञापन

दूसरों पर निर्भर है RR की किस्मत

दूसरों पर निर्भर है RR की किस्मत5 / 6

रियान पराग इस बात से खुश नहीं है कि दूसरी टीमों पर अब RR की किस्मत निर्भर करेगी. उन्होंने कहा, 'अब हमें अगले दो मैच जीतने हैं और दूसरों के हारने की प्रार्थना करनी है. हमारे पास मौका था, जिसका हमने फायदा नहीं उठाया. अगर हम क्वालीफाई नहीं करते हैं, तो इसमें हमारी गलती है.'

क्या होगा अगले दो मैचों का प्लान?

क्या होगा अगले दो मैचों का प्लान?6 / 6

RR के अगले दो मैच LSG और MI के खिलाफ हैं. रियान पराग का लक्ष्य इन दोनों मैचों में जीत दर्ज करना है. उन्होंने कहा, 'अगले दो मैचों में हमें देखना होगा कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं और उम्मीद है कि इन दोनों में हमें जीत मिलेगी.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन