ई-सिगरेट विवाद से पहले इन 4 कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं रियान पराग, सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल

Riyan Parag Vape Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी उनकी टीम फिलहाल अच्छा प्रदर्शन करके पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति में नजर आ रही है. इस बीच कप्तान पराग बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं.

Riyan Parag
1 / 6
Riyan Parag

Riyan Parag Vape Controversy: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 में खेले गए मुकाबले में कप्तान रियान पराग बुरी तरह से फंस गए हैं. मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे वो ई-सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी रियान पराग कई बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं.

विज्ञापन

ई-सिगरेट विवाद

ई-सिगरेट विवाद 2 / 6

28 अप्रैल को रियान पराग मैच के दौरान कैमरे पर ई-सिगरेट पीते हुए नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर अब वो फैंस के निशाने पर आ गए हैं. ई-सिगरेट भारत में बैन है, ऐसे में रियान पराग पर केस भी हो सकता है.

विज्ञापन

सर्च हिस्ट्री लीक विवाद

सर्च हिस्ट्री लीक विवाद3 / 6

साल 2024 में रियान पराग अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव थे. उस समय गलती से उनकी सर्च हिस्ट्री दिख गई. जिसमें उन्होंने सारा अली खान हॉट और अनन्या पांडे हॉट सर्च कर रखा था. जिसके कारण ही वो बहुत दिनों तक ट्रोल हुए थे.

सेलिब्रेशन विवाद

सेलिब्रेशन विवाद 4 / 6

साल 2022 में रियान पराग ने मार्कस स्टोइनिस का कैच पकड़कर अजीबोगरीब अंदाज में सेलिब्रेट किया था. जिसके कारण ही पूर्व खिलाड़ियों और फैंस दोनों ने ही उन्हें जमकर ट्रोल किया था. 

विज्ञापन

मैदान पर अपनी टीम के खिलाड़ी से लड़े

मैदान पर अपनी टीम के खिलाड़ी से लड़े 5 / 6

आईपीएल 2025 के दौरान रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के ही खिलाड़ी तुषार देशपांडे से भिड़ गए थे. जिसमें गेंदबाजी कोच शेन बांड को बीच बचाव करना पड़ा था. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी पराग फैंस के निशाने पर आ गए थे. 

अति आत्मविश्वास के कारण भी बना पराग का मजाक

अति आत्मविश्वास के कारण भी बना पराग का मजाक 6 / 6

रियान पराग सोशल मीडिया पर अपने अति आत्मविश्वास के कारण ही ट्रोल हो चुके हैं. फैंस अक्सर राजस्थान रॉयल्स की टीम पर उन्हें फेवर करने का आरोप लगाते हैं. पराग 1 सीजन में ही सिर्फ अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन