IPL 2026: MI के खिलाफ विराट के फैंस नहीं पहनेंगे RCB की जर्सी, चौंकाने वाली वजह आई सामने…

RCB vs MI: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती है. इस मुकाबले में विराट कोहली फैंस आरसीबी की जर्सी नहीं पहनने की अपील कर रहे हैं.

Virat Kohli Fans
1 / 6
Virat Kohli Fans

RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बैक टू बैक मिली हार के बाद अब कमबैक करने का प्रयास कर रही है. फ्रेंचाइजी ने अब बेंगलुरु से अपना होम ग्राउंड बदलकर रायपुर कर लिया है. रायपुर के मैदान पर आरसीबी की टीम कमबैक करना चाहेगी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली के फैंस आरसीबी की जर्सी नहीं पहनने की अपील कर रहे हैं. जिसके पीछे कारण सभी जानना चाहते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली के फैंस ने की अपील

विराट कोहली के फैंस ने की अपील 2 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में विराट कोहली के फैंस ने खास अपील की है. वो विराट कोहली के टेस्ट करियर को ट्रिब्यूट देने के लिए रायपुर के स्टेडियम में टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी पहनना चाहते हैं.

विज्ञापन

इस दिन कोहली ने लिया था टेस्ट से संन्यास

इस दिन कोहली ने लिया था टेस्ट से संन्यास3 / 6

किंग कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. जिसके कारण आज तक कोहली फैंस इस दिन को बहुत निराशा के साथ देखते हैं. कोहली फैंस उन्हें टेस्ट में 10 हजार रन बनाते देखना चाहते थे.

13 मई को भी फैंस देंगे ट्रिब्यूट

13 मई को भी फैंस देंगे ट्रिब्यूट 4 / 6

आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला 13 मई को रायपुर में खेला जाएगा. जहां पर भी कोहली फैंस टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी पहनकर मैच देखने के लिए आ सकते हैं. कोहली भी सबसे ज्यादा टेस्ट फॉर्मेट को ही पसंद करते थे.

विज्ञापन

पिछले साल भी दिया था ट्रिब्यूट

पिछले साल भी दिया था ट्रिब्यूट 5 / 6

आईपीएल 2025 के दौरान ही विराट कोहली ने टेस्ट को अलविदा कहा था. उसके बाद भी कोहली के फैंस ने 12 मई के बाद खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी. उसी को वो अब दोबारा करना चाहते हैं.

फॉर्म में चल रहे हैं विराट कोहली

फॉर्म में चल रहे हैं विराट कोहली 6 / 6

मौजूदा सीजन में विराट कोहली बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं. पिछले मुकाबले में हालांकि वो खाता नहीं खोल सके थे. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वो कमाल की पारी खेल सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन