IPL 2026: GT के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी RCB! इस स्टार खिलाड़ी की हो सकती है वापसी

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आरसीबी जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज होना चाहेगी. इस मैच में कप्तान रजत पाटीदार प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि टीम किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है.

jacket (53)
1 / 7

IPL 2026: आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस सीजन भी कमाल के रंग में नजर आ रही है. टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल की दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई हुई है. टीम का अगला मुकाबला गुजरात के साथ है जो कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मैच में कप्तान रजत पाटीदार किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकते हैं आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

कोहली के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

कोहली के साथ कौन करेगा ओपनिंग?2 / 7

आरसीबी के स्टार सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. उनकी जगह जैकब बेथेल विराट कोहली के साथ इस मैच में भी ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं. 

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में दिखेगी ताकत

मिडिल ऑर्डर में दिखेगी ताकत3 / 7

आरसीबी के लिए इस सीजन टीम का मिडिल ऑर्डर कमाल के रंग में नजर आ रहा है. देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार से लेकर टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या ने अब तक धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. इस मैच में भी आरसीबी के बल्लेबाज रनों का अंबार लगा सकते हैं. 

वेंकटेश अय्यर को मिल सकता है मौका

वेंकटेश अय्यर को मिल सकता है मौका4 / 7

जरूरत पड़ने पर इस मैच में वेंकटेश अय्यर को मौका दिया जा सकता है. अय्यर बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं. अभी तक इस सीजन उनको केवल एक ही मैच में खेलने का मौका मिल पाया है. 

विज्ञापन

भुवी और हेजलवुड का दिखेगा मैजिक

भुवी और हेजलवुड का दिखेगा मैजिक5 / 7

पिछले मैच में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया था. ऐसे में इस मैच में भी उनके ऊपर हर किसी की नजरें रहेंगी. रसिख डार उनका साथ देते हुए दिख सकते हैं. 

इम्पैक्ट प्लेयर कौन होगा?

इम्पैक्ट प्लेयर कौन होगा?6 / 7

रसिख डार या वेंकटेश अय्यर में से किसी एक को टीम इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर शामिल कर सकती है. मैच की परिस्थितियों और टीम की जरूरत के आधार पर मैनेजमेंट इसका फैसला ले सकता है. 

विज्ञापन

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 117 / 7

विराट कोहली, फिल सॉल्ट/जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार/वेंकटेश अय्यर.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन