IPL 2026: PBKS के खिलाफ RCB की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी! जीत के बावजूद रजत पाटीदार कर सकते हैं बदलाव

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत अब PBKS से होने वाली है. इस मैच में RCB कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. आइए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

RCB Team (6)
1 / 6

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच पंजाब किंग्स से होने जा रहा है. दोनों टीमें धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. RCB पिछला मैच जीतकर आ रही है और अब वह पंजाब किंग्स को हराकर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. PBKS के पास मोमेंटम नहीं है और पिछले 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. RCB भी उन्हें चारों खाने चित करने के इरादे से उतरेगी. उनकी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए PBKS के खिलाफ मैच के लिए RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

RCB का ओपनिंग कॉम्बिनेशन

RCB का ओपनिंग कॉम्बिनेशन2 / 6

PBKS के खिलाफ जैकब बेथेल और विराट कोहली ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. अभी तक फिल साल्ट पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. ऐसी स्थिति में जैकब को एक और मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में RCB के पास हैं बड़े खिलाड़ी

मिडिल ऑर्डर में RCB के पास हैं बड़े खिलाड़ी3 / 6

मिडिल ऑर्डर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास रजत पाटीदार, टिम डेविड और जितेश शर्मा के रूप में तीन शानदार खिलाड़ी हैं. देवदत्त पडिक्कल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आते हैं. RCB के मिडिल ऑर्डर ने IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और यह टीम की सफलता का बड़ा कारण है.

RCB के पास है बेहतरीन ऑलराउंडर

RCB के पास है बेहतरीन ऑलराउंडर4 / 6

रोमारियो शेफर्ड पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप साबित हुए थे. इसी वजह से RCB ने उन्हें बाहर करके वेंकटेश अय्यर को टीम में जगह दी. पिछले मैच में अय्यर को योगदान देने का मौका नहीं मिला लेकिन अब वो धमाल मचा सकते हैं. RCB के पास क्रुणाल पांड्या के रूप में एक इन-फॉर्म ऑलराउंडर भी है.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में होंगे दो बदलाव!

गेंदबाजी अटैक में होंगे दो बदलाव!5 / 6

सुयश शर्मा पिछला मैच नहीं खेले थे और उनकी कमी साफ तौर पर खली. रसिख सलाम को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह सुयश खेल सकते हैं. जैकब डफी पिछले मैच में बेहद महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 12 की इकॉनमी रेट से रन दिए थे. इसी वजह से उनकी जगह अब PSL में धमाल मचाने वाले रिचर्ड ग्लीसन को खेलने का मौका मिल सकता है.

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 116 / 6

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (c), जितेश शर्मा (wk), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रिचर्ड ग्लीसन (इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन