IPL 2026: MI के खिलाफ RCB की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी! लगातार दो हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार करेंगे बदलाव?
RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है. इस मैच के लिए RCB की टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आइए RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब उनका मुकाबला रायपुर में मुंबई इंडियंस से होगा. इस मैच में RCB जीत दर्ज कर दोबारा मोमेंटम हासिल करने की कोशिश करेगी. हार के बाद अब कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कुछ बदलाव कर सकते हैं. आइए MI के खिलाफ मैच के लिए RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.
ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव!
2 / 7रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव हो सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल साल्ट दोबारा RCB की टीम से जुड़ गए हैं. वो MI के खिलाफ जैकब बेथेल की जगह ले सकते हैं और विराट कोहली के साथ ओपनिंग कर सकते हैं.
मिडल ऑर्डर में धाकड़ बल्लेबाज
3 / 7रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास मिडल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड के रूप में धाकड़ बल्लेबाज हैं. तीनों खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अब MI के खिलाफ भी वो रनों की बारिश करना चाहेंगे. जितेश शर्मा फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं और अब उनके पास फॉर्म में लौटने का अच्छा मौका है.
RCB के पास इन फॉर्म ऑलराउंडर्स हैं
4 / 7रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड के रूप में दो तगड़े ऑलराउंडर हैं. दोनों गेंद और बल्ले से योगदान दे रहे हैं. पिछले मैच में भले ही RCB हार गई, लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने मैच को करीबी बना दिया.
गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?
5 / 7RCB के पास गेंदबाजी अटैक में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के रूप में दो तगड़े खिलाड़ी हैं. रसिख सलाम पिछले मैच में काफी रन लुटा बैठे थे और अब उन्हें बाहर करके मंगेश यादव या अभिनंदन सिंह को मौका मिल सकता है.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
6 / 7RCB इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा का इस्तेमाल कर सकती है. वो अपनी स्पिन गेंदबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. अगर RCB पहले गेंदबाजी करती है, तो सुयश प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं और देवदत्त पडिक्कल या टिम डेविड इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं.
RCB की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव/अभिनंदन सिंह. (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)



















