IPL 2026: GT के खिलाफ क्वालीफायर 1 में बदल जाएगी RCB की प्लेइंग 11! बाहर बैठ सकता है ये स्टार गेंदबाज

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में RCB और GT के बीच क्वालीफायर 1 खेला जाएगा. इस मैच के लिए बेंगलुरु की टीम में एक बदलाव हो सकता है. आइए क्वालीफायर 1 के लिए RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Virat Kohli RCB (9)
1 / 6

RCB Possible Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का पहला क्वालीफायर मैच होने जा रहा है. दोनों टीमें धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी और अब वो क्वालीफायर जीतकर फाइनल में जगह बनाने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है. RCB इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. आइए GT के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

RCB के पास हैं दो धाकड़ ओपनर्स

RCB के पास हैं दो धाकड़ ओपनर्स2 / 6

वेंकटेश अय्यर का पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. पिछले मैच में उन्होंने ओपनिंग करते हुए 44 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और टीम उन्हें फिर मौका दे सकती है. वो विराट कोहली के साथ मिलकर RCB को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में बदलाव की नहीं है जरूरत

मिडिल ऑर्डर में बदलाव की नहीं है जरूरत3 / 6

RCB का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है और उन्हें बदलाव की जरूरत नहीं है. देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार शानदार फॉर्म में हैं. टिम डेविड और जितेश शर्मा बतौर फिनिशर बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं. क्वालीफायर 1 में भी उन्हें रन बनाने की जरूरत है.

RCB के पास हैं दो शानदार ऑलराउंडर

RCB के पास हैं दो शानदार ऑलराउंडर4 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड के रूप में दो शानदार ऑलराउंडर हैं. पांड्या बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं और गेंद एवं बल्ले से भी योगदान दे रहे हैं. रोमारियो शेफर्ड अंत में आकर बड़े शॉट खेल सकते हैं और गेंद से कुछ ओवर निकालकर दे सकते हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में होगा एक बदलाव!

गेंदबाजी अटैक में होगा एक बदलाव!5 / 6

RCB और GT के बीच क्वालीफायर मैच धर्मशाला में हो रहा है, जहां तेज गेंदबाजों को काफी सपोर्ट मिलता है. ऐसे में स्पिनर सुयश शर्मा की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को खेलने का मौका मिल सकता है. वो भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के साथ मिलकर गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. रसिख सलाम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं.

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 116 / 6

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी. (इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन