ऑरेंज कैप के बाद अब IPL की इस रेस में भी पिछड़े वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली की RCB के इस खिलाड़ी ने छीना ताज

IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारियां खेल तहलका मचा दिया है लेकिन अब ना तो उनके पास ऑरेंज कैप है और नाही वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनको किसने पीछे छोड़ा है आइए आपको बताते हैं.

jacket (28)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजता हुआ दिखा है. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप की लिस्ट में अपना नाम जमाया था लेकिन फिलहाल विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रनों के साथ-साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी वैभव सूर्यवंशी अब थोड़े पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं. उनको आरसीबी के ही एक खिलाड़ी ने पीछे छोड़ दिया है. आइए आपको भी दिखाते हैं टॉप 5 सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट.

विज्ञापन

रियान रिक्लटन

रियान रिक्लटन2 / 6

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिक्लटन इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 12 छक्के निकले हैं. इसके दम पर वो लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. 

विज्ञापन

टीम डेविड

टीम डेविड3 / 6

आरसीबी के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड का नाम इस लिस्ट में ना हो ऐसा होना काफी मुश्किल है. उन्होंने इस सीजन कमाल की फॉर्म दिखाई है. अब तक खेले 5 मैचों में वो 13 छक्के जड़ चुके हैं और लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा4 / 6

बीते साल टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. उन्होंने अब तक सनराइजर्स के लिए खेले 5 मैचों में 13 जबरदस्त छक्के जड़े हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी5 / 6

यंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल 2026 में तूफानी अंदाज में रन बनाने का काम किया है. उन्होंने राजस्थान के लिए खेले 5 मैचों में 18 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. वो लगातार 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. वो लगातार ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं. 

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार6 / 6

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अब वैभव को पीछे छोड़ इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले 5 मैचों में 21 बार गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा है. उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है और अब तक वो 222 रन भी बना चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन