IPL 2026: कप्तान रजत पाटीदार ने किस पर फोड़ा RCB की हार का ठीकरा? सामने आया चौंकाने वाला बयान

Rajat Patidar Statement: RCB को LSG के खिलाफ 9 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. अब इस मुकाबले के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कुछ बड़ी बातें कही हैं.

rajat patidar rcb
1 / 6

Rajat Patidar Statement: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 अप्रैल को LSG के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में 9 रन से जीत दर्ज की. RCB के लिए IPL 2026 अब तक अच्छा रहा है और LSG के खिलाफ हार कहीं न कहीं उनके मोमेंटम पर असर डाल सकती है. अब हार के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पिच को अपनी हार का जिम्मेदार बताया है.

विज्ञापन

पिच ने बढ़ाई मुश्किलें?

पिच ने बढ़ाई मुश्किलें?2 / 6

इकाना स्टेडियम में हुए इस मैच में हार के बाद RCB के कप्तान ने पिच के बारे में बात की. रजत पाटीदार ने बताया कि बारिश के बावजूद बल्ले पर गेंद अच्छे से आ रही थी. उनके बल्लेबाजों ने कोशिश की लेकिन 2-3 शॉट पीछे रह गए. उन्होंने कहा, 'हमें पता था कि लक्ष्य का पीछा कैसे करना है. लड़कों ने अच्छी बल्लेबाजी की और मैच को अंत तक लेकर गए. हम दो-तीन शॉट पीछे थे. बल्लेबाजी के लिए यह पिच बढ़िया थी. बल्ले पर गेंद अच्छे से आ रही थी.'

विज्ञापन

'गलतियां समझने के लिए थोड़ा समय...'

'गलतियां समझने के लिए थोड़ा समय...'3 / 6

रजत पाटीदार का मानना है कि टीम से कोई गलती नहीं हुई लेकिन उन्हें बारीकी से देखने के लिए समय चाहिए. उन्होंने कहा, 'गेम के बाद चीजों पर नजर डालना मुश्किल होगा और हमें गलतियां समझने के लिए थोड़ा समय चाहिए. अभी हमारे पास चार मैच बचे हैं और हम एक समय पर एक ही मैच पर फोकस करना चाहते हैं.'

मिचेल मार्श की हुई जमकर तारीफ

मिचेल मार्श की हुई जमकर तारीफ4 / 6

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने LSG के शतकवीर मिचेल मार्श की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पावरप्ले में हमें दबाव में रखा और गेंदबाजों को लेकर मुझे कंफ्यूजन हो रहा था. पावरप्ले के बाद मैं सोच रहा था कि मार्श के खिलाफ किसे गेंद थमाई जाए. उन्होंने बेहतरीन पारी खेली.'

विज्ञापन

बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश दिखे रजत

बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश दिखे रजत5 / 6

RCB भले ही लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई लेकिन उन्होंने पूरी कोशिश की. रजत ने इसी पर जोर देते हुए कहा, 'हमने भी अच्छी बल्लेबाजी की और खास बात यह थी कि सभी बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने की मानसिकता दिखाई. हम सभी आत्मविश्वास से भरे हैं.'

RCB नहीं कर पाई चेज

RCB नहीं कर पाई चेज6 / 6

RCB और LSG के बीच मैच में बारिश का साया रहा. दोनों टीमों के बीच DLS मेथड के तहत 19 ओवर का मैच संभव हो पाया. RCB को 213 रन चेज करने थे लेकिन वो 19 ओवरों में 203 रन ही बना पाए. 9 रन से RCB को हार मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन