IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ RR की प्लेइंग 11 में होंगे 4 बड़े बदलाव! 14 करोड़ का स्टार खिलाड़ी करेगा वापसी?
RR Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत MI से होने जा रही है. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए RR को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. आइए इस मैच के लिए RR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

RR Possible Playing 11: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला आज का मैच महत्वपूर्ण रहेगा. RR को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत की सख्त जरूरत है. महामुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम कुछ बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है. कप्तान रियान पराग की वापसी हो सकती है. इसके अलावा भी कुछ खिलाड़ी शुरुआती प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं. आइए RR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
RR के पास है इन फॉर्म ओपनिंग जोड़ी
2 / 6राजस्थान रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के रूप में दो शानदार ओपनर्स मौजूद हैं. दोनों ही इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मैच में भी उन्होंने RR को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी. अब MI के खिलाफ भी वो रनों की बारिश करना चाहेंगे.
बल्लेबाजी क्रम में होंगे बड़े बदलाव!
3 / 614 करोड़ के रियान पराग और रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण बाहर थे. अब उन दोनों की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस और शुभम दुबे बाहर बैठ सकते हैं. ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रियान पराग और रवींद्र जडेजा पर बल्लेबाजी का भार रहेगा. जडेजा स्पिन गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.
गेंदबाजी अटैक में होंगे दो बदलाव!
4 / 6तेज गेंदबाजी अटैक में राजस्थान रॉयल्स के पास दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा के रूप में तीन शानदार विकल्प हैं. सुशांत मिश्रा की जगह नांद्रे बर्गर की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है, वहीं बृजेश शर्मा की जगह तुषार देशपांडे खेल सकते हैं.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
5 / 6राजस्थान रॉयल्स की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यश राज पुंजा का उपयोग कर सकती है. LSG के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने दो विकेट झटके थे और अब MI के खिलाफ भी वो स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेरने की कोशिश करेंगे.
RR की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर. (इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा)