IPL 2026: लगातार 5 जीत के बाद भी प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी PBKS! 2 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

IPL 2026: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला राजस्थान के खिलाफ होने जा रहा है. इस मैच में पंजाब की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव हो सकते हैं. टीम के 2 विदेशी खिलाड़ियों को इस मैच में मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है टीम की प्लेइंग 11

jacket (35)
1 / 6

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है. टीम ने 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई हुई है. टीम का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. जीत के बाद भी पंजाब की टीम अपनी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है.

विज्ञापन

ओपनिंग में नहीं होगा बदलाव

ओपनिंग में नहीं होगा बदलाव2 / 6

पंजाब किंग्स की सलामी बल्लेबाजी इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रही है. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जोड़ी धुआंधार अंदाज में रनों की बारिश कर रही है. ऐसे में इस जोड़ी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे.

विज्ञापन

स्टोइनिस की जगह मिलेगा ओमरजई को मौका

स्टोइनिस की जगह मिलेगा ओमरजई को मौका3 / 6

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का बल्ला इस सीजन रंग में नजर नहीं आया है. ऐसे में राजस्थान के खिलाफ मैच में टीम की प्लेइंग 11 से उनको बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह अफगानिस्तानी ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई को मौका दिया जा सकता है.

बार्टलेट की जगह ड्वार्शुइस को मौका

बार्टलेट की जगह ड्वार्शुइस को मौका4 / 6

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज बार्टलेट ने भी इस सीजन खास गेंदबाजी नहीं की है. इस मैच में उनको प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह बेन ड्वार्शुइस को टीम में शामिल किया जा सकता है. उन्होंने इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेला है.

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों में नहीं होगा बदलाव

भारतीय खिलाड़ियों में नहीं होगा बदलाव5 / 6

पंजाब किंग्स की टीम में भारतीय खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. ओपनिंग से लेकर गेंदबाजी तक हर एक भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है. पिछले मैच में नेहाल वढेरा ने भी फॉर्म हासिल कर ली.

पंजाब की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब की संभावित प्लेइंग 116 / 6

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को तानसेन, बेन ड्वार्शुइस, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन