PBKS vs RR: नहीं होगा IPL 2026 में आज का मैच? फैंस के लिए आई मुल्लांपुर से बुरी खबर

PBKS vs RR: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. जहां पर पंजाब किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स टीम की चुनौती है. दोनों की टीमों के पास स्टार बल्लेबाज हैं, ऐसे में छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है, हालांकि मौसम पूरा खेल भी बिगाड़ सकता है.

vaibhav suryavanshi and priyansh arya
1 / 6
vaibhav suryavanshi and priyansh arya

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले का सभी इंतजार कर रहे हैं. फैंस प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी को आमने-सामने देखना चाहते हैं. हालांकि मौसम फैंस के इस सपने को तोड़ सकता है. चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में 28 अप्रैल के दिन कैसा मौसम रहेगा, ये सभी जानना चाहते हैं. फैंस के लिए मुल्लांपुर का मौसम अच्छी खबर नहीं ला रहा है.

विज्ञापन

कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम?

कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम? 2 / 6

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में मैच के समय आंधी-तूफान आ सकता है. जिसके कारण ही मैच कुछ समय बीच में रुक सकता है. हालांकि तेज चलने वाली हवाओं के कारण तेज गेंदबाजों को फायदा हो सकता है. 

विज्ञापन

क्या मैच में होगी बारिश?

क्या मैच में होगी बारिश?3 / 6

भले ही मुल्लांपुर में तेज हवा चले, लेकिन बारिश के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं. ऐसे में मुकाबला भले ही आंधी-तूफान की वजह से बीच में रुके, लेकिन पूरा खेला जाने वाला है. फिलहाल मैच पर संकट नहीं मंडरा रहा है.

छक्कों की होगी बारिश

छक्कों की होगी बारिश 4 / 6

दोनों ही टीमों के पास फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी मौजूद हैं. जिसके कारण ही रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. वैभव और प्रियांश के अलावा यशस्वी जायसवाल और प्रभसिमरन सिंह भी पावरप्ले में बड़ा शॉट खेलते हैं.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड5 / 6

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा, अमन राव पेराला.

पंजाब किंग्स का स्क्वाड

पंजाब किंग्स का स्क्वाड6 / 6

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहाल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह ओमरजई मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निषाद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन