IPL 2026: लगातार 5 हार के बाद RCB के खिलाफ प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है PBKS

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा. जहां पर पंजाब किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती है. लगातार 5 मुकाबला हार चुकी पंजाब किंग्स की टीम अब कमबैक करने की तैयारी कर रही है.

Punjab Kings
1 / 6
Punjab Kings

IPL 2026: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. खासकर पंजाब किंग्स के लिए ये मुकाबला अब करो या मरो वाला हो गया है. पंजाब की टीम को लगातार 5 हार से उबरना होगा. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में पंजाब अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी.

विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन2 / 6

जेवियर बार्टलेट बहुत ही महंगे साबित हो रहे हैं. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह लॉकी फर्ग्यूसन को दोबारा मौका मिल सकता है. लॉकी को आरसीबी के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

विज्ञापन

हरप्रीत बरार

हरप्रीत बरार 3 / 6

पिछले मुकाबले में विष्णु विनोद को खिलाया गया था. जिसके कारण गेंदबाजी कमजोर पड़ गई थी. ऐसे में उनकी जगह हरप्रीत बरार को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. बरार गेंद और बल्ले दोनों के साथ योगदान दे सकते हैं.

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल 4 / 6

अगर पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी है, तो युजवेंद्र चहल को कमाल का प्रदर्शन करना होगा. चहल बीच के ओवरों में विकेट लेकर आरसीबी की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक सकते हैं.

विज्ञापन

प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या 5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका में एक बार फिर से प्रियांश आर्या का आजमाया जा सकता है. आर्या फिलहाल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो आरसीबी के खिलाफ भी कमाल की पारी खेल सकते हैं.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह.      इंपैक्ट प्लेयर- प्रियांश आर्या.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन