PBKS vs DC: लगातार 3 हार के बाद पंजाब किंग्स टीम में होंगे 2 बड़े बदलाव! कप्तान श्रेयस अय्यर उठाएंगे बड़ा कदम

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला में खेला जाएगा. जहां पर पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स टीम की चुनौती है. इस मुकाबले से पंजाब किंग्स की टीम मैदान पर कमबैक करने का पूरा प्रयास करती हुई नजर आएगी.

Punjab Kings IPL 2026
1 / 6
Punjab Kings IPL 2026

PBKS vs DC: शुरुआती 7 मैचों में पंजाब किंग्स की टीम अजेय रही, लेकिन उसके बाद फ्रेंचाइजी को लगातार 3 मैचों में हार मिली है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अय्यर की टीम 2 बड़े बदलाव कर सकती है. हेड कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर अब बड़ा कदम उठाने को तैयार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विष्णु विनोद

विष्णु विनोद2 / 6

नेहाल वढेरा के खराब करने के बाद शशांक सिंह भी लगातार फेल हो रहे हैं. ऐसे में अब उनकी जगह विष्णु विनोद को खेलने का मौका मिल सकता है. विष्णु विनोद के आने से पंजाब का मध्यक्रम अच्छा हो जाएगा.

विज्ञापन

हरप्रीत बरार

हरप्रीत बरार 3 / 6

विजयकुमार वैशाक लगातार फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. वहीं उनकी जगह स्पिन ऑलराउंडर हरप्रीत बरार को अब प्लेइंग 11 में बड़ा मौका मिल सकता है.

प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या 4 / 6

सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या भले ही पिछले मैच में नहीं चले, लेकिन वो अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में प्रियांश आर्या से भी टीम को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी. आर्या को इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी. 

विज्ञापन

इंपैक्ट प्लेयर

इंपैक्ट प्लेयर5 / 6

युजवेंद्र चहल को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. चहल पहले बल्लेबाजी के दौरान टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. वहीं अगर पहले गेंदबाजी आई, तो प्रियांश आर्या को जिम्मेदारी मिल सकती है.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, विष्णु विनोद, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह.     इंपैक्ट प्लेयर- युजवेंद्र चहल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन