IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में SRH का दबदबा, इस नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. वैभव सूर्यवंशी काफी पिछड़ गए हैं. आइए जानते हैं कि टॉप 5 में कौन-कौन से बल्लेबाज हैं.

SRH vaibhav sooryvanshi
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ पर सभी की नजर रहती है. दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 8 अप्रैल को हुए मैच में ऑरेंज कैप की रेस में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. SRH के तीन बल्लेबाज अभी भी टॉप 5 में मौजूद हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी अब रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

हेनरिक क्लासेन ने IPL 2026 में अब तक 11 मैच खेले हैं और 494 रन बनाए हैं. उनका औसत 54.88 का रहा है और वो 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. क्लासेन अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की दौड़ में अभी दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 475 रन बनाए हैं. शर्मा ने इस सीजन में अब तक 3 अर्धशतक जड़े हैं और उनके नाम एक शतक भी है. शर्मा IPL 2026 में अब तक 36 छक्के जड़ चुके हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल4 / 6

केएल राहुल ने IPL 2026 में अब तक 11 मैच खेले हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 468 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 रहा है. उन्होंने इस सीजन 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन5 / 6

ईशान किशन ने IPL 2026 में अब तक 11 मैच खेले हैं और उन्होंने 409 रन बनाए हैं. किशन का औसत 37.18 का रहा है और उन्होंने 186.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उन्होंने कुल 4 अर्धशतक जड़े हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी6 / 6

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 5 पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने 237.64 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव ने इस सीजन 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. सूर्यवंशी एक बड़ी पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 1 बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन