IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, SRH का धाकड़ बल्लेबाज नंबर 1, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. हेनरिक क्लासेन अभी टॉप पर हैं. आइए जानते हैं कि टॉप 5 में कौन-कौन से बल्लेबाज मौजूद हैं.

vaibhav sooryavanshi shubman gill
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. हर मैच के साथ टॉप 5 में अलग-अलग खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के दो धाकड़ बल्लेबाज शीर्ष पर बने हुए हैं. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रन की पारी खेलकर टॉप 5 में अपना स्थान बनाए रखा. हालांकि, सूर्यवंशी रनों के मामले में शुभमन गिल से पिछड़ गए. आइए ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

हेनरिक क्लासेन के सिर पर इस समय ऑरेंज कैप सजी हुई है. उन्होंने 11 मैचों में हिस्सा लिया है और 494 रन बनाए हैं. टूर्नामेंट में वो कुल 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं और SRH के लिए यह उनका सबसे अच्छा सीजन साबित हुआ है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

SRH के अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 47.50 के शानदार औसत से 475 रन बनाए हैं. अभिषेक अब तक टूर्नामेंट में एक जोरदार शतक जड़ चुके हैं और उनके नाम तीन अर्धशतक भी हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल4 / 6

केएल राहुल IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 468 रन बनाए हैं. राहुल के नाम इस सीजन एक शतक है और उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े हैं. वो DC के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल5 / 6

शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 84 रन की पारी खेलकर टॉप 5 में एंट्री की. गिल ने 10 मैचों में अब तक 462 रन बनाए हैं. गिल इस सीजन में कुल 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी6 / 6

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 40 के शानदार औसत से 440 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 236.55 का रहा है. उन्होंने इस सीजन 36 गेंदों में एक जोरदार शतक भी जड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन