MI vs SRH: ये हैं SRH के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के 5 ‘विलेन’, खराब प्रदर्शन से कटाई ‘नाक’
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की टीम को खराब प्रदर्शन के चलते सनराइजर्स के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस शर्मनाक हार के लिए मुंबई की टीम से 5 बड़े विलेन निकलकर सामने आ रहे हैं, जिनके चलते टीम की ये हालत हुई है.

IPL 2026 MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने MI को बिना किसी परेशानी के 6 विकेट से मात दी. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने तो इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाजों ने काम खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. चो चलिए ऐसे में आपको बताते हैं कि मुंबई की इस हार के 5 बड़े विलेन कौन से हैं. लिस्ट में 2 मैच विनर तेज गेंदबाजों का नाम शामिल.
ट्रेंट बोल्ट
2 / 6न्यूजीलैंड का ये धाकड़ तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट लेने के लिए जाना जाता है लेकिन इस सीजन खराब फॉर्म से गुजर रहा है. ट्रेंट बोल्ट सनराइजर्स के सामने भी फीके नजर आए. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 41 रन खर्च कर डाले और महज 1 विकेट ही चटका पाए.
अश्विनी कुमार
3 / 6युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार से भी टीम को काफी उम्मीदें रहती हैं लेकिन इस मैच में उन्होंने भी निराश किया. 2 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 41 रन खर्च कर डाले और एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए. सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने उनको आड़े हाथों लिया.
तिलक वर्मा
4 / 6इस सीजन तिलक वर्मा के एक शतक को हटा दें तो उनका बल्ला खामोश ही रहा है. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला. उन्होंने 5 गेंदों का सामना करते हुए केवल 7 रन बनाए और आउट हो गए. अगर वो रन बनाते तो टारगेट और बड़ा भी हो सकता था.
सूर्यकुमार यादव
5 / 6टी20 टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई के मिडिल ऑर्डर की जान सूर्यकुमार यादव बीते काफी समय से अपनी फॉर्म तलाश रहे हैं. इस मैच में भी उनका फ्लॉप शो जारी रहा. उन्होंने 5 गेंदों में 5 रन बनाए और ईशान मलिंगा का शिकार बने.
जसप्रीत बुमराह
6 / 6टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस सीजन रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. वानखेड़े के मैदान में उनका जादू नहीं चल पाया और 4 ओवर की गेंदबाजी में 13.50 की इकॉनमी से 54 रन लुटाए. इस दौरान उनको एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ.