MI vs SRH: हार्दिक पांड्या ने किसे ठहराया मुंबई इंडियंस की हार का जिम्मेदार? हार के बाद कही ये 5 बड़ी बातें

IPL 2026 MI vs SRH: मुंबई इंडियंस का इस सीजन खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में भी टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने बयान में 5 बड़ी बातें कही हैं.

jacket (49)
1 / 6

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐतिहासिक रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस को हार का स्वाद चखाया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए ये इस सीजन की छठी हार रही. इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश नजर आए और उन्होंने अपने बयान में कुछ बड़ी बातें कही हैं. आइए आपको भी बताते हैं उनके बयान की 5 बड़ी बातें.

विज्ञापन

‘उन्होंने बेहतरीन शॉट्स खेले…’

‘उन्होंने बेहतरीन शॉट्स खेले…’2 / 6

सनराइजर्स के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ओस का कुछ खास भूमिका थी. बस इतना है कि उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स खेले और हमने खराब गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि हमने एक बार मैच खींच लिया था लेकिन वो काफी नहीं रहा.”

विज्ञापन

बल्लेबाजी में रहा सुधार

बल्लेबाजी में रहा सुधार3 / 6

टीम की बल्लेबाजी को लेकर हार्दिक ने कहा, “मुझे मजा आया. मैदान पर आज का दिन काफी अच्छा रहा. मुझे लगता है कि 244 रनों का स्कोर अच्छा था और मैं अपने गेंदबाजों को इसे रोकने के लिए बैक कर सकता हूं, लेकिन कई बार आप ऐसा नहीं कर पाते हैं. मैंने गेंदबाजी में भी काफी इंजॉय किया.”

फील्डिंग में सुधार की जरूरत

फील्डिंग में सुधार की जरूरत4 / 6

मुंबई इंडियंस की फील्डिंग को लेकर उन्होंने कहा, “हां, ये सीजन हमारा ऐसा रहा है. हमें कुछ मौके मिले जिन्हें हमें पकड़ना चाहिए था, जहां से किस्मत बदलती है. अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं को खराब लगता है लेकिन ठीक है. सबने पूरी कोशिश की.”

विज्ञापन

गेंदबाजी में सुधार की जरूरत?

गेंदबाजी में सुधार की जरूरत?5 / 6

इस सीजन मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को लेकर वो कहते हैं, “मुझे लगता है कि इस सीजन हमारे पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं. हमें देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं. मैं अपने गेंदबाजों पर दबाव नहीं डाल सकता. मुझे लगता है कि पूरी यूनिट के तौर पर हम अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं.”

फैंस को लेकर क्या बोले हार्दिक?

फैंस को लेकर क्या बोले हार्दिक?6 / 6

लगातार मिल रही हार के बाद भी मुंबई इंडियंस के लिए फैंस के सपोर्ट में किसी तरह की कोई कमी नहीं दिख रही है. इसको लेकर हार्दिक कहते हैं, “मुझे लगता है कि अभी तक हमने उन्हें पूरी तरह से खुश होने का मौका नहीं दिया है. लेकिन हां, वो शानदार रहे हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन