OUT या Not OUT? अंगकृष रघुवंशी के ‘Obstructing the Field’ के विवाद पर MCC ने सुनाया फैसला, जानें क्या कहा?

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में KKR के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट देने पर काफी बवाल मचा था. रघुवंशी के विकेट के बाद इस नियम के इस्तेमाल को लेकर बहस छिड़ गई थी. इस फैसले पर अब MCC ने सफाई दी है.

Angkrish Raghuvanshi
1 / 7
Angkrish Raghuvanshi

MCC on Angkrish Raghuvanshi's Obstructing the Field Out: आईपीएल 2026 में 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट देने पर खूब बवाल मचा और नियम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. इस फैसले पर क्रिकेट के नियम तय करने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने सफाई दी है.  

विज्ञापन

अंगकृष रघुवंशी कैसे हुए थे आउट?

अंगकृष रघुवंशी कैसे हुए थे आउट?2 / 7

दरअसल, मैच के दौरान KKR के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने एक रन चुराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नॉन स्ट्राइक पर खड़े कैमरून ग्रीन ने दौड़ने से मना कर दिया. रन लेते समय रघुवंशी पिच के ऑफ साइड में दौड़ रहे थे, लेकिन क्रीज में लौटते वक्त उन्होंने दिशा बदली और लेग साइड की ओर आ गए. इसी दौरान उन्होंने डाइव लगाई और थ्रो आकर उन्हें लग गया. इसके बाद लखनऊ की टीम ने अपील की और थर्ड अंपायर ने रिव्यू के बाद नियम 37 के तहत उन्हें आउट करार दिया.

विज्ञापन

MCC ने क्या कहा?

MCC ने क्या कहा?3 / 7

MCC ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि नियम 37.1.1 के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग टीम के काम में बाधा डालता है या ध्यान भटकाता है, तो उसे आउट दिया जा सकता है. MCC ने एक पुराने उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि अगर बल्लेबाज रन लेते समय अपनी दिशा बदलता है, खासतौर पर पिच के बीच तो इसे जानबूझकर किया गया कार्य माना जा सकता है.

रघुवंशी जानबूझकर बीच में आए

रघुवंशी जानबूझकर बीच में आए4 / 7

MCC के मुताबिक, रघुवंशी ने शुरुआत ऑफ साइड से की, लेकिन थ्रो आते ही वह पिच के बीच से होते हुए लेग साइड की ओर आ गए. इस मूवमेंट के कारण वह गेंद और स्टंप के बीच की लाइन में आ गए, जिसे जानबूझकर बाधा डालना माना गया. इसलिए उन्हें ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट करार दिया गया.

विज्ञापन

ऐसा करते तो नहीं आउट होते रघुवंशी

ऐसा करते तो नहीं आउट होते रघुवंशी5 / 7

एमसीसी ने आगे स्पष्ट किया कि अगर रघुवंशी ऑफ साइड पर ही रहते या लेग साइड से उसी रास्ते पर वापस लौटते, तो संभवतः उन्हें आउट नहीं किया जाता. बयान में कहा गया, "पिच को जानबूझकर पार करना ही उसके आउट होने का कारण बना."

रघुवंशी पर लगा जुर्माना

रघुवंशी पर लगा जुर्माना6 / 7

अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के कारण रघुवंशी के पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. 21 साल के रघुवंशी को आउट दिए जाने के बाद गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारते और फिर अपना हेलमेट फेंकते हुए देखा गया, जिसे IPL की आचार संहिता का उल्लंघन माना गया.

विज्ञापन

IPL में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ का शिकार होने वाले चौथे खिलाड़ी

IPL में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ का शिकार होने वाले चौथे खिलाड़ी7 / 7

अंगकृष रघुवंशी IPL के इतिहास में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड यानी फील्डिंग में बाधा डालने के चलते आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बन हैं. उनसे पहले युसूफ पठान, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा इस नियम का शिकार बन चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन