IPL 2026: लगातार 3 हार के बाद दिल्ली को लगा तगड़ा झटका, RR के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे लुंगी एनगिडी

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है. टीम को लगातार 3 हार के बाद अब जीत की तलाश है लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है. लुंगी एनगिडी इस मैच में भी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे.

jacket (1) (25)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी लय तलाशने में जुटी हुई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को फील्डिंग करते हुए सिर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. ऐसा क्यों है आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

पूरी तरह फिट हुए एनगिडी

पूरी तरह फिट हुए एनगिडी2 / 6

लुंगी एनगिडी अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. इसका वीडियो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा किया जा चुका है. वीडियो में वो बेहतरीन लय में दिख रहे हैं. चोट से उभरने के बाद उन्होंने गेंदबाजी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

फील्डिंग करते हुए लगी थी चोट

फील्डिंग करते हुए लगी थी चोट3 / 6

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग करते हुए उनको चोट लगी थी. इसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर हुई. चोट लगने के बाद वो काफी दर्द में नजर आ रहे थे. मैदान पर उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में विपराज निगम ने ली थी. 

RR के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे एनगिडी

RR के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे एनगिडी4 / 6

लुंगी एनगिडी राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर ही रहेंगे. आईसीसी के कन्कशन नियम के तहत अगर कोई खिलाड़ी कन्कशन की वजह से मैच से बाहर होता है तो उसे 7 दिनों तक क्रिकेट से दूर रहना होगा. उनको चोट 25 अप्रैल को लगी थी और 1 मई को 7 दिन पूरे नहीं हो पाएंगे.

विज्ञापन

स्टार्क ले सकते हैं एनगिडी की जगह

स्टार्क ले सकते हैं एनगिडी की जगह5 / 6

टीम के स्टार खिलाड़ी मिचले स्टार्क ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है. इस मैच में वो एनगिडी की जगह प्लेइंग 11 में खेलने उतर सकते हैं. उनको 1 मई से खेलने की अनुमति मिल चुकी है. अभी तक वो चोट के चलते एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

DC की संभावित प्लेइंग 11

DC की संभावित प्लेइंग 116 / 6

साहिल पारख/अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, टी. नटराजन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन