IPL 2026 में LSG के खिलाफ मैच से पहले CSK के लिए आई बुरी खबर, अहम खिलाड़ी नहीं गया लखनऊ

LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बैक टू बैक तीन मैचों में जीत दर्ज करके प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. फ्रेंचाइजी अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 मई को खेलने वाली है. इस बड़े मुकाबले से पहले फ्रेंचाइजी को एक और बड़ा झटका लगा है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

LSG vs CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना 12वां मुकाबला 15 मई को लखनऊ के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर ऋषभ पंत की टीम उनसे पिछली हार का बदला लेना चाहेगी. वहीं प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि इस मुकाबले से पहले फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी ने बदला फैसला

महेंद्र सिंह धोनी ने बदला फैसला 2 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 11 मुकाबला खेले हैं. जिसमें से महेंद्र सिंह धोनी एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले वो ट्रैवल करने वाले थे. बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया. 

विज्ञापन

नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी 3 / 6

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने ट्रैवल नहीं किया है. ऐसे में वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी खेलते हुए नहीं नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने ही ये फैसला किया है.

कार्तिक शर्मा को मिलेगा एक और मौका

कार्तिक शर्मा को मिलेगा एक और मौका 4 / 6

पिछले मुकाबले में फेल हुए कार्तिक शर्मा को ऐसे में एक और मौका खेलने का मिल सकता है. कार्तिक ने हालांकि उससे पहले 2 मैचों में लगातार अच्छी पारी खेली थी. कार्तिक के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ को करना होगा बड़ा फैसला

ऋतुराज गायकवाड़ को करना होगा बड़ा फैसला 5 / 6

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पिछले मुकाबले में छोटी लेकिन अहम पारी खेलते हुए नजर आए थे. अब गायकवाड़ को लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में भी अच्छी पारी खेलनी होगी. लखनऊ की पिच पर रन बनाना मुश्किल होता है. 

लखनऊ की टीम लेना चाहेगी बदला

लखनऊ की टीम लेना चाहेगी बदला 6 / 6

पिछले मुकाबले में सीएसके ने ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को हराया था. ऐसे में ऋषभ पंत की टीम उस हार का बदला लेने के लिए उतरेगी. हालांकि घरेलू मैदान पर लखनऊ का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन