IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद कैसे प्लेऑफ में क्वालिफाई करेगी CSK? नया समीकरण आया सामने
IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन अब तक बहुत ही मिला-जुला रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के प्लेऑफ में जाने के समीकरण बिगड़ गए हैं. हालांकि अभी भी टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने के मौके हैं.

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कहीं भी मैच में नहीं नजर आई. ऐसे में अब उनके लिए प्लेऑफ में एंट्री थोड़ी मुश्किल हो गई है. हालांकि कुछ समीकरण अभी भी सीएसके के पक्ष में है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को अब अगले 2 मुकाबले में ये काम करना होगा. फिलहाल सीएसके के 12 मैचों के बाद इतने ही अंक हैं.
CSK की टीम को करना होगा ये काम
2 / 6सीएसके की टीम को अगले 2 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाले हैं. इन दोनों ही मुकाबलों में सीएसके की टीम को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. जिससे वो 16 अंकों तक पहुंच सके और नेट रन रेट भी अच्छा कर सके.
राजस्थान रॉयल्स के हार की करनी होगी दुआ
3 / 6फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. राजस्थान की टीम अभी भी 18 अंकों तक पहुंच सकती है. ऐसे में सीएसके चाहेगी की राजस्थान रॉयल्स की टीम को अगले 3 में से 2 मैचों में हार मिले. जिससे वो 14 पॉइंट पर ही रुक जाए.
पंजाब किंग्स की हार भी है जरूरी
4 / 6खराब फॉर्म से जूझ रही पंजाब किंग्स की टीम भी अभी 17 अंकों तक पहुंच सकती है. ऐसे में सीएसके चाहेगी की पंजाब किंग्स को अगले 2 मैचों में से किसी एक भी हार मिले, जिससे वो 15 अंकों तक ही पहुंच सके.
सनराइजर्स हैदराबाद को मिले हार
5 / 6अगर अगले कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को भी हार मिलती है, तो भी सीएसके के लिए टॉप 4 में पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा. फिलहाल सब कुछ सीएसके के पक्ष में जाना होगा.
चेन्नई को बढ़ाना होगा नेट रन रेट
6 / 6ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को नेट रन रेट बेहतर करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. जिससे उनकी स्थिति थोड़ी और बेहतर हो सके.



















