IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसी होगी LSG की प्लेइंग 11! हार के बाद कप्तान पंत करेंगे बड़े बदलाव?
LSG Possible Playing 11: लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2026 में अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है. इस मैच के लिए LSG की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि वो किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकते हैं.

LSG Possible Playing 11: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक संघर्ष करती नजर आई है. वो पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर हैं और उनका अगला मैच मुंबई इंडियंस से होगा. इस मैच में LSG की प्लेइंग 11 पर फैंस की नजर होगी. सभी के मन में सवाल है कि कप्तान ऋषभ पंत अपनी टीम की किस्मत पलटने के लिए कुछ बदलाव करेंगे या नहीं. आइए MI के खिलाफ मैच के लिए LSG की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
LSG का ओपनिंग कॉम्बिनेशन
2 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया है. अब दोनों मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतना चाहेंगे.
मिडल ऑर्डर से होगी उम्मीद
3 / 6ऋषभ पंत और आयुष बडोनी से मिडल ऑर्डर में उम्मीद रहेगी. दोनों ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और अब उन्हें फिर रन बनाने होंगे. निकोलस पूरन ने अब तक खूब संघर्ष किया है और उन्हें भी फॉर्म में लौटने की सख्त जरूरत है. मुकुल चौधरी पर लोअर ऑर्डर में रन बनाने का दारोमदार रहेगा.
LSG का गेंदबाजी अटैक है खतरनाक
4 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स का गेंदबाजी अटैक काफी शानदार है. मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान के रूप में उनके पास तीन इन फॉर्म तेज गेंदबाज हैं. दिग्वेश राठी और जॉर्ज लिंडे पर स्पिन गेंदबाजी का भार होगा. लिंडे थोड़ी बल्लेबाजी भी करना जानते हैं.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
5 / 6LSG इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हिम्मत सिंह का उपयोग कर सकती है. वो पिछले कुछ मैचों से इसी किरदार में नजर आ रहे हैं. अगर LSG पहले बल्लेबाजी करती है, तो हिम्मत प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं और मोहसिन खान बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं.
LSG की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (wk/c), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान. (इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह)