IPL 2026: KKR के खिलाफ फिर बदल जाएगा मुंबई इंडियंस का कप्तान! प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव लगभग तय
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती है. मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वो सम्मान बचाने के लिए मैदान पर खेलने उतरेगी.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी भी इस दौड़ में नजर आ रही है. अब मुंबई इंडियंस के पास केकेआर का काम खराब करने का अच्छा मौका है. इसके साथ ही वो सम्मान के साथ इस सीजन को खत्म करना चाहेंगे. मुंबई की टीम इस मुकाबले में अपना कप्तान बदल सकती है. वहीं प्लेइंग 11 में बदलाव लगभग तय नजर आ रहा है.
हार्दिक पांड्या
2 / 6इंजरी के बाद अब हार्दिक पांड्या कमबैक करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. पांड्या वापस आएंगे, तो फ्रेंचाइजी की कप्तानी उन्हें मिल जाएगी. ऐसे में जसप्रीत बुमराह केकेआर के खिलाफ बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे.
सूर्यकुमार यादव
3 / 6पिता बनने के कारण सूर्यकुमार यादव परिवार के साथ समय बिता रहे थे. जिसके कारण ही वो टीम के साथ नहीं जुड़े थे. हालांकि केकेआर के खिलाफ मैच से पहले वो टीम के साथ जुड़ चुके हैं. ऐसे में वो मैदान पर भी नजर आएंगे.
विल जैक्स
4 / 6फॉर्म में चल रहे विल जैक्स ने अब तक आईपीएल 2026 में निराश किया है. ऐसे में वो इस मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन का झलक दिखाना चाहेंगे. जिससे अगले सीजन से पहले उन्हें रिटेन किया जा सके.
रोहित शर्मा
5 / 6इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रोहित शर्मा को मौका मिलने वाला है. हिटमैन ने अब तक बल्ले के साथ लगातार टीम के लिए योगदान दिया है. हालांकि पिछले मुकाबले में रोहित ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की थी.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर. इंपैक्ट प्लेयर- रोहित शर्मा