IPL 2026: DC के खिलाफ KKR की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव, जीत के बावजूद बाहर बैठेगा स्टार खिलाड़ी?

KKR Possible Playing 11: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत DC से होने वाली है. इस मुकाबले में कप्तान अजिंक्य रहाणे KKR की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए DC के खिलाफ मैच के लिए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

KKR Team (5)
1 / 6

KKR Possible Playing 11: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने जा रहा है. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. KKR को अपने पिछले तीन मैचों में जीत मिली है और वो इस सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स जीत के बावजूद अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव कर सकती है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

KKR के ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव!

KKR के ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव!2 / 6

फिन एलन को DC के खिलाफ मैच में बाहर किया जा सकता है. वो अपनी शानदार शुरुआत को बड़ा नहीं कर पाए हैं. उनकी जगह एक अतिरिक्त विदेशी तेज गेंदबाज टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में अजिंक्य रहाणे के साथ कैमरून ग्रीन ओपनिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में होगा बदलाव!

मिडल ऑर्डर में होगा बदलाव!3 / 6

कैमरून ग्रीन अगर ओपनिंग करते हैं, तो मिडल ऑर्डर में मनीष पांडे थोड़ा ऊपर आ सकते हैं. पिछले मैच में उन्हें बैटिंग ऑर्डर में बहुत नीचे रखा गया था. अंगकृष रघुवंशी नंबर 3 और मनीष पांडे नंबर 4 पर खेल सकते हैं. रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल लोअर ऑर्डर संभाल सकते हैं.

गेंदबाजी अटैक में होंगे बड़े बदलाव?

गेंदबाजी अटैक में होंगे बड़े बदलाव?4 / 6

फिन एलन को बाहर करने पर बल्लेबाजी कमजोर हो जाएगी. ऐसी स्थिति में रमनदीप सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाजी अटैक में कार्तिक त्यागी को मथीशा पथिराना का साथ मिलेगा. KKR के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के रूप में दो शानदार स्पिनर्स हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

KKR इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वैभव अरोड़ा का उपयोग कर सकती है. उन्होंने इस भूमिका में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और विकेट झटके हैं. अब वो दोबारा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं.

KKR की संभावित प्लेइंग 11

KKR की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और मथीशा पथिराना. (इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन