IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर मिला बड़ा हिंट! CSK के पूर्व खिलाड़ी ने किया खुलासा

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. चेन्नई में ये सीएसके का आखिरी मुकाबला होने वाला है. ऐसे में फैंस महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की बात कर रहे हैं.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. सीएसके की टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी अपने होम ग्राउंड में आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की भी खबरें आ रही है.

विज्ञापन

क्या महेंद्र सिंह धोनी लेंगे संन्यास?

क्या महेंद्र सिंह धोनी लेंगे संन्यास? 2 / 6

धोनी ने एक बार कहा था कि वो अपना आखिरी मुकाबला चेपॉक में खेलेंगे. आईपीएल 2026 में चेपॉक में आज आखिरी मुकाबला होना है. ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि धोनी आज संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा हिंट

रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा हिंट  3 / 6

सीएसके के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने उनके संन्यास को लेकर बड़ा हिंट देते हुए कहा, ‘आज नहीं हो रहा है! साल 2027 में हो सकता है. मुझे नहीं लगता है कि बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव होगा. क्या अकील हुसैन को मौका मिलेगा?’ 

माही फैंस को मिली खुशखबरी

माही फैंस को मिली खुशखबरी 4 / 6

अगर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अश्विन की ये रिपोर्ट सही होती है, तो फैंस बहुत ज्यादा खुश हो जाएंगे. इस सीजन में अब तक वो इंजरी के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. फैंस उन्हें मैदान से विदाई देना चाहते हैं. 

विज्ञापन

प्लेऑफ में पहुंच सकती है सीएसके

प्लेऑफ में पहुंच सकती है सीएसके 5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. अगर वो सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो उनकी टीम सीधी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

महेंद्र सिंह धोनी का आज खेलना मुश्किल

महेंद्र सिंह धोनी का आज खेलना मुश्किल6 / 6

जिस अंदाज में धोनी ने अब तक मैदान से दूरी बनाई है. ऐसे में वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले को भी मिस कर सकते हैं. हालांकि फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि धोनी आज कम से कम मैदान पर तो जरूर नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन