'Not Out थे रजत पाटीदार...' जेसन होल्डर के विवादित कैच पर पूर्व अंपायर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Jason Holder Catch Controversy: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में रजत पाटीदार का आउट होना काफी विवादास्पद रहा. जेसन होल्डर ने पाटीदार का विवादित कैच पकड़ा था, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इस कैच पर अब पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने चौंकाने वाला बयान दिया है.

jason holder catch controversy
1 / 9
jason holder catch controversy

GT vs RCB, Jason Holder Catch Controversy: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने 4 विकेट से जीत हासिल की, लेकिन जीत-हार से ज्यादा चर्चा जेसन होल्डर के एक विवादित कैच की रही. अरशद खान की गेंद पर होल्डर ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का कैच लपका, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. इस कैच को लेकर विराट कोहली भी फोर्थ अंपायर से बहस करते नजर आए.  

विज्ञापन

जेसन होल्डर का विवादित कैच

जेसन होल्डर का विवादित कैच2 / 9

दरअसल, RCB की पारी का 8वां ओवर चल रहा था और अरशद खान गेंदबाजी कर रहे थे. शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान रजत पाटीदार पारी को संभालकर खेल रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने स्क्वायर लेग के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में बहुत ऊंची चली गई. बाउंड्री के पास जेसन होल्डर ने शानदार दौड़ लगाते हुए कैच लपक लिया. इस दौरान होल्डर कगिसो रबाडा से टकराते-टकराते बचे, लेकिन आखिरकार उन्होंने कैच पकड़ लिया.

विज्ञापन

अंपायर से भिड़ गए विराट कोहली

अंपायर से भिड़ गए विराट कोहली3 / 9

होल्डर को पूरा भरोसा था कि यह एक साफ कैच है, हालांकि रीप्ले में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जेसन होल्डर ने कैच लेने के बाद गेंद जमीन को छुआ था या नहीं, लेकिन इस अनिश्चितता के बावजूद थर्ड अंपायर ने समीक्षा के बाद मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया और रजत पाटीदार को आउट करार दे दिया. इस फैसले पर विराट कोहली और डगआउट में बैठा पूरा आरसीबी खेमा भड़क गया. कोहली काफी देर तक चौथे अंपायर के साथ बहस करते हुए दिखाई दिए.

अनिल चौधरी ने पाटीदार को नॉट आउट बताया

अनिल चौधरी ने पाटीदार को नॉट आउट बताया4 / 9

इस विवादित कैच पर अब पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने अपनी राय रखते हुए रजत पाटीदार को नॉट आउट बताया. उन्होंने नियमों के आधार पर इस कैच का विश्लेषण करते हुए बताया कि उनके अनुसार पाटीदार को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था. उन्होंने वीडियो के फ्रेम्स के जरिए समझाया कि कैच के दौरान फील्डर का गेंद और अपने शरीर पर पूरा कंट्रोल होना जरूरी होता है, जब तक कैच पूरी तरह पूरा न हो जाए.

विज्ञापन

यह एक क्लीन कैच नहीं था

यह एक क्लीन कैच नहीं था5 / 9

अनिल चौधरी ने कहा कि कैच के वक्त होल्डर की उंगलियों और हथेली की पोजीशन ऐसी नहीं थी, जिससे यह साफ तौर पर क्लीन कैच साबित नहीं होता है. उनके मुताबिक अगर गेंद के नीचे उंगलियों का सही सपोर्ट होता, तब इसे आउट माना जा सकता था. ऐसे में उन्होंने पाटीदार को नॉट आउट करार दिया.

ऑनफील्ड अंपायर से हुई चूक

ऑनफील्ड अंपायर से हुई चूक6 / 9

साथ ही चौधरी ने यह भी कहा कि ऑनफील्ड अंपायर को इस फैसले को टीवी अंपायर के पास भेजना चाहिए था. उन्होंने कहा, "ऑनफील्ड अंपायर को उसे प्रॉपरली रेफर करना चाहिए था, टीवी अंपायर आराम से देखता और साथ ही अपना ऑपिनियन देता और लोगों को सुनाई देता ताकि लोगों को समझ भी आता कि क्यों आउट दिया, या आउट नहीं दिया. मुझे लगा थोड़ी जल्दबाजी हो गई और थोड़ा हार्श डिसीजन रहा पाटीदार के साथ. मेरी राय में नॉट आउट देना चाहिए था."

विज्ञापन

क्या कहते हैं क्रिकेट के नियम?

क्या कहते हैं क्रिकेट के नियम?7 / 9

MCC के नियम 33.2.2 के अनुसार, अगर फील्डर के हाथ में गेंद है और उसका हाथ (हथेली या उंगलियां) जमीन को छू रहा है, तो कैच वैध माना जाएगा, बशर्ते गेंद और जमीन के बीच फील्डर का हाथ मौजूद हो. वहीं नियम 33.3 कहता है कि कैच तभी पूरा माना जाएगा जब फील्डर के पास गेंद और अपनी बॉडी मूवमेंट पर पूरी तरह नियंत्रण हो.

कैच को लेकर सामने आई बंटी हुई राय

कैच को लेकर सामने आई बंटी हुई राय8 / 9

होल्डर के मामले में असली विवाद यही रहा कि जब वे कैच लेते हुए उठ रहे थे, उस दौरान गेंद के जमीन को छूने की संभावना दिखी. कोहली का तर्क था कि गेंद घास को छू चुकी थी, इसलिए कैच सही नहीं था. वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि होल्डर के हाथ बड़े होने की वजह से गेंद उनके हाथ की पकड़ में ही रही और संभव है कि उंगलियां गेंद के नीचे सही तरीके से थीं, जिससे कैच को वैध माना जा सकता है.

विज्ञापन

गुजरात ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया

गुजरात ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया9 / 9

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी को 155 रन पर ही ढेर कर दिया. 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने 15.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. GT के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 और जोस बटलर ने 39 रन की अहम पारी खेली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन