IPL 2026: करो या मरो मुकाबले में CSK कर सकती है 3 बड़े बदलाव, इस मैच विनर खिलाड़ी की होगी छुट्टी
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला है. प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए सीएसके की टीम को इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी.

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13 मैचों में सिर्फ 6 मुकाबले ही जीत सकी है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके का करो या मरो का मुकाबला है. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. जिससे वो प्लेऑफ की रेस में बने रहे. इस करो या मरो वाले मुकाबले में सीएसके की टीम 3 बड़े बदलाव भी कर सकती है. वहीं मैच विनर खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
आकाश माधवाल
2 / 6मुकेश चौधरी को अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. वहीं उनकी जगह आकाश माधवाल को सीएसके के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. माधवाल डेथ ओवरों में भी टीम के लिए अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं.
डियान फॉरेस्टर
3 / 6प्रशांत वीर ने भी अब तक निराश किया है. ऐसे में उनकी जगह डियान फॉरेस्टर को भी कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं. अगले सीजन से पहले उनका टेस्ट टीम करना चाहेगी.
गुरजपनीत सिंह
4 / 6स्पेंसर जॉनसन को भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बाहर का रास्ता दिखा सकती है. उनकी जगह गुरजपनीत सिंह को दोबारा प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. गुरजपनीत सिंह ने भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है.
शिवम दुबे
5 / 6इंपैक्ट प्लेयर के रूप में शिवम दुबे को सीएसके आजमा सकती है. फील्डिंग में दुबे का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. ऐसे में उन्हें सिर्फ बल्लेबाजी के लिए ही मैदान पर लाया जाएगा.
सीएसके की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, डियान फॉरेस्टर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, आकाश माधवाल. इंपैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे.


















