IPL 2026 के बाद अब फैंस के सिर चढ़ेगा फुटबॉल का फीवर, जानें फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी सारी जानकारी

FIFA World Cup 2026: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अब खेल प्रेमियों के लिए एक और बड़ा टूर्नामेंट आ रहा है. 11 जून 2026 से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. अब फैंस इस टूर्नामेंट के बारे में सारी जानकारी देखना चाहते हैं.

fifa world cup 2026 usa
1 / 6
fifa world cup 2026 usa

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में 11 जून 2026 से शुरू होगा. जिसके तैयारियां बहुत ही तेजी से चल रही हैं. इस टूर्नामेंट के दौरान भारत में भी फुटबॉल का फीवर देखने को मिलता है. भले ही भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही हैं, लेकिन सभी इस टूर्नामेंट के बारे में जानना चाहते हैं. इस टूर्नामेंट की सारी जानकारी आज हम आपको बताने वाले हैं.

विज्ञापन

पहली बार खेल रही हैं 48 टीमें

पहली बार खेल रही हैं 48 टीमें2 / 6

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमें खेलने वाली हैं. जिसमें अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इराक, ईरान, जापान, जॉर्डन, दक्षिण कोरिया, कतर, सऊदी अरब, उज़्बेकिस्तान, अल्जीरिया, केप वर्डे, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआर कांगो), आइवरी कोस्ट, मिस्र, घाना, मोरक्को, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, कुरासाओ, हैती, पनामा, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पराग्वे, उरुग्वे, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, स्कॉटलैंड, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और तुर्की का नाम शामिल है.

विज्ञापन

कब और कहां भारत में देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026?

कब और कहां भारत में देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026? 3 / 6

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण जी के नेटवर्क पर होने वाला है. अहम और नॉकआउट मैचों का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे और 1:30 बजे होने वाला है. ऐसे में भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है.

जानिए फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी

जानिए फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी4 / 6

इस फीफा वर्ल्ड कप में 65.6 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जोकि भारतीय रुपये में देखें तो करीब 5600 करोड़ की होती है. विनर टीम को 5 करोड़ डॉलर तो वहीं फाइनल में हारने वाली टीम को 3.3 करोड़ डॉलर मिलेंगे. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2.9 करोड़ डॉलर तो वहीं चौथे नंबर की टीम को 2.7 करोड़ डॉलर मिलेंगे. 5वें से 8वें नंबर पर रहने वाली टीम को 1.9 करोड़ डॉलर मिलेंगे. वहीं 9 से 16 नंबर तक रहने वाली टीम को 1.5 करोड़ डॉलर मिलने वाले हैं. पहले दौर से बाहर होने वाली टीम को 1.05 करोड़ डॉलर मिलेंगे. 

विज्ञापन

लंबा होने वाला है टूर्नामेंट

लंबा होने वाला है टूर्नामेंट 5 / 6

फुटबॉल के इस टूर्नामेंट में 48 टीमों के बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. ये टूर्नामेंट 39 दिन चलने वाला है. जिसका फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा. पहले फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमें खेलती थी. वहीं मैचों की संख्या 64 होती थी. 

जानिए टूर्नामेंट का नया फॉर्मेट

जानिए टूर्नामेंट का नया फॉर्मेट 6 / 6

48 टीमों को फीफा ने 12 ग्रुप में बांटा है. हर ग्रुप में 4 टीमें होने वाली है. ऐसे में ग्रुप स्टेज में टीमें 3-3 मैच खेलेंगी. ग्रुप में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली 24 टीमें सीधे अगले राउंड में पहुंच जाएंगी. वहीं इन सभी 12 ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में से अच्छा प्रदर्शन करने वाले 8 देश को भी अगले राउंड में एंट्री मिल जाएगी. जिसके बाद राउंड ऑफ-32, फिर राउंड ऑफ-16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन