IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के पास एलिमिनेटर में इतिहास रचने का है बड़ा मौका, टूट सकता है सहवाग का महारिकॉर्ड

IPL 2026: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम का असली टेस्ट होने वाला है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका है.

Vaibhav Sooryavanshi Celebration
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi Celebration

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. उनका मुकाबला एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाला है. महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में राजस्थान की टीम जीत दर्ज करके दूसरे क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. राजस्थान की टीम को 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें हैं. एलिमिनेटर मुकाबले में सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का भी मौका है.

विज्ञापन

इतिहास रचने के करीब हैं वैभव सूर्यवंशी

इतिहास रचने के करीब हैं वैभव सूर्यवंशी 2 / 6

15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 14 मैचों में 53 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. लेकिन फिलहाल वो विदेशी स्टार क्रिस गेल से पीछे हैं. 

विज्ञापन

सूर्यवंशी को करना होगा ये काम

सूर्यवंशी को करना होगा ये काम 3 / 6

सुपरस्टार क्रिस गेल के नाम एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. क्रिस गेल ने कुल 59 छक्के जड़े हैं. ऐसे में सिर्फ 7 छक्के और जड़ते ही सूर्यवंशी इस लिस्ट में सबसे आगे निकल जाएंगे.

वीरेंद्र सहवाग एक मामले में हैं आगे

वीरेंद्र सहवाग एक मामले में हैं आगे 4 / 6

आईपीएल प्लेऑफ के किसी एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं. सहवाग ने 2014 में सीएसके के खिलाफ 58 गेंदों में 122 रन बनाए थे. जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे.

विज्ञापन

वैभव के पास है बड़ा मौका

वैभव के पास है बड़ा मौका 5 / 6

मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी जिस फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो एक मुकाबले में आसानी से 9 से 10 छक्के जड़े सकते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव दिग्गज सहवाग के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में भी हैं वैभव

ऑरेंज कैप की रेस में भी हैं वैभव 6 / 6

सूर्यवंशी फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में भी नजर आ रहे हैं. अब तक वैभव ने 14 मैचों में 41.64 की औसत से 583 रन बनाए हैं. वैभव अगर एलिमिनेटर मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो एक बार फिर से टॉप पर पहुंच सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन