IPL 2026 की कमाई से अब परिवार का कर्ज चुकाएगा ये क्रिकेटर, 2.60 करोड़ में LSG में हुआ था शामिल

Mukul Choudhary Will Clearing Family Debt After IPL 2026: एलएसजी के यंग क्रिकेट मुकुल चौधरी के लिए लिए आईपीएल 2026 में डेब्यू करना किसी ख्वाब के सच होने जैसा था, साथ ही इस कामयाबी के जरिए वो अपने परिवार की एक बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करने जा रहे. वो अब इंडियन प्रीमियर लीग की कमाई से अपने घर की आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे. वो सीजन खत्म होने के बाद अपने माता-पिता के बीच पहुंचकर काफी खुश हैं.

LSG Team
1 / 6
LSG Team

इस टैलेंटेड क्रिकेटर ने डोमेस्टिक टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन के बाद 2.60 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया. इस कमाई ने उन्हें उन कर्जों को चुकाने में मदद करने का मौका दिया है जो उनके परिवार ने अपना भविष्य बनाने के लिए पिछले कुछ सालों में लिए थे. मुकुल ने टीओआई बताया कि उनके परिवार को कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें अपना घर बेचना, रिश्तेदारों से पैसे उधार लेना और एक होटल बनाने के लिए बैंक से लोन लेना शामिल था. सालों तक, वो खर्चों का इंतजाम करते हुए किराए के घरों में भी रहे.

विज्ञापन

2 / 6

उनके सीजन के सबसे यादगार पलों में से एक कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में आया. मुकुल ने सिर्फ 27 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे, और एलएसजी को लक्ष्य का पीछा करने में मदद की. ये पारी उनके यंग करियर के सबसे खास पलों में से एक बनी हुई है.

विज्ञापन

3 / 6

मुकुल चौधरी ने इस बारे में भी बात की कि पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट कैसे बदला है. उनके मुताबिक, आज के खिलाड़ियों को शुरू से ही अग्रेसिव खेलने के लिए एनकरेज किया जाता है, जबकि बेहतर कोचिंग सिस्टम और पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम ने खिलाड़ियों की ग्रोथ के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है.

4 / 6

आईपीएल में पहचान बनाने से पहले, मुकुल ने मैच खेलने के लिए गुरुग्राम और भरतपुर के बीच ट्रैवल करते हुए अनगिनत घंटे बिताए. अक्सर, वो रातें बसों में बिताते थे और अगली सुबह मैच खेलने के लिए तैयार हो जाते थे. उनके भाई ने उनकी डेली रुटीन, डाइट और पूरी तैयारी का इंतजाम करके इसमें एक अहम रोल अदा किया.

विज्ञापन

5 / 6

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन, जहां उन्होंने तकरीबन 199 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए, आखिरकार उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट दिलाने में मददगार साबित हुआ. मुकुल ने अपने माता-पिता और भाई की कुर्बानियों को स्वीकार किया, जिन्होंने पैसे की तंगी के बावजूद उनकी क्रिकेट से जुड़े ख्वाब पूरे करने में लगातार उनका साथ दिया.

6 / 6

इस युवा खिलाड़ी को ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे क्रिकेट स्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का भी फायदा मिला. दबाव को संभालने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के बारे में उनकी सलाह ने उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर आगे बढ़ने में मदद की. आईपीएल 2026 में 10 मैचों में 170 रन बनाकर टूर्नामेंट खत्म करने के बाद, मुकुल अभी से ही अपने खेल को और बेहतर बनाने और अगले सीजन में और भी मजबूती से वापसी करने पर फोकस कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन