IPL 2026: RR के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में होंगे दो बड़े बदलाव! वैभव सूर्यवंशी का तूफान रोकने उतरेंगे स्टार्क-एनगिडी

DC Possible Playing 11: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है. उन्हें हर एक मैच में जीत की जरूरत है. अब उनकी भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होने जा रही है. आइए DC की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

Prithvi Shaw DC Team
1 / 6

DC Possible Playing 11: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है. दोनों टीमें 17 मई, यानी आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. RR और DC, दोनों ही लंबे ब्रेक के बाद लौट रही हैं और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए हर एक मैच जीतना जरूरी है और उनकी किस्मत अन्य टीमों पर भी निर्भर करती है. उन्हें राजस्थान रॉयल्स को पटखनी देनी है. दिल्ली कैपिटल्स के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर होगी. आइए RR के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव?

ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव?2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है. अभिषेक पोरेल की जगह पृथ्वी शॉ को खेलने का चांस मिल सकता है. वो केएल राहुल के साथ मिलकर ओपनिंग कर सकते हैं. टीम मैनेजमेंट पृथ्वी को भी एक मौका दे सकती है.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में भी होगा एक बदलाव?

मिडिल ऑर्डर में भी होगा एक बदलाव?3 / 6

साहिल पारख पिछले मैच में सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें बाहर कर नंबर 3 पर नीतीश राणा को उतारा जा सकता है. मिडिल ऑर्डर में DC के पास ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा मौजूद हैं.

DC के पास हैं तीन शानदार ऑलराउंडर

DC के पास हैं तीन शानदार ऑलराउंडर4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के पास कप्तान अक्षर पटेल के रूप में शानदर ऑलराउंडर हैं. पिछले मैच में माधव तिवारी और आकिब नबी ने भी धमाल मचाया था. इन तीनों को गेंद एवं बल्ले से योगदान देना होगा. अगर तीनों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो फिर DC की जीत की राह बेहद आसान हो जाएगी.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में तीन शानदार तेज गेंदबाज हैं

गेंदबाजी अटैक में तीन शानदार तेज गेंदबाज हैं5 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के पास गेंदबाजी अटैक में लुंगी एनगिडी और मिचेल स्टार्क के रूप में दो शानदार तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा मुकेश कुमार या कुलदीप यादव को पिच के हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

DC की संभावित प्लेइंग 11

DC की संभावित प्लेइंग 116 / 6

केएल राहुल (wk), पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क. (इम्पैक्ट प्लेयर: कुलदीप यादव/मुकेश कुमार)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन