IPL 2026: हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अगले मैच में होगी मैच विनर खिलाड़ी की वापसी!

IPL 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम का स्टार तेज गेंदबाज राजस्थान के खिलाफ अगले मैच में मैदान पर वापसी कर सकता है.

jacket (31)
1 / 6

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब टीम की स्थिति थोड़ी डगमगाती हुई नजर आ रही है. टीम को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो आगामी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. आरसीबी के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद टीम को एक खुशखबरी जरूर मिली है. टीम का मैच विनर खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो गया है और अगले मैच में टीम के लिए लिए मैदान पर खेलने उतर सकता है.

विज्ञापन

फिट हुए लुंगी एनगिडी

फिट हुए लुंगी एनगिडी2 / 6

दिल्ली के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट से उभर रहे हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार राजस्थान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में वो टीम के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. उनको फील्डिंग करते हुए सिर में चोट लगी थी.

विज्ञापन

अस्पताल से मिली छुट्टी

अस्पताल से मिली छुट्टी3 / 6

पंजाब के खिलाफ मैच में लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते हुए हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अब उनकी हालत ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज भी कर दिया गया है.

आरसीबी के खिलाफ नहीं खेला मैच

आरसीबी के खिलाफ नहीं खेला मैच4 / 6

आरसीबी के खिलाफ मैच में वो खेलने नहीं उतर पाए. उनकी चोट काफी गंभीर थी और मैच के दौरान उनको काफी दर्द में भी देखा गया था. ट्रैफिक पुलिस की मदद से उनको महज 11 मिनट के भीतर अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

क्या होता है कन्कशन से वापसी का नियम?

क्या होता है कन्कशन से वापसी का नियम?5 / 6

कन्कशन के तहत अगर किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगती है तो वो एक हफ्ते तक मैदान पर वापसी नहीं कर सकता है. आईपीएल के दौरान भी ये प्रोटोकॉल फॉलो किया जा सकता है. ऐसे में अब पूरी तरह से फिट होने के बाद वो RR के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

लुंगी एनगिडी का IPL 2026 में प्रदर्शन

लुंगी एनगिडी का IPL 2026 में प्रदर्शन6 / 6

आईपीएल 2026 में लुंगी एनगिडी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को जमकर परेशानी किया है. उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में टीम उनकी वापसी का इंतजार कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन