IPL 2026: हार की हैट्रिक से बचने के लिए प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है RR

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा. जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले 2 मुकाबले हारकर मुश्किल में नजर आ रही है. ऐसे में वो कमबैक करने का पूरा प्रयास करेंगे.

Rajasthan Royals IPL 2026
1 / 6
Rajasthan Royals IPL 2026

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में है. पिछले 2 मुकाबले हारने के बाद टीम की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई है. ऐसे में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमबैक करना होगा. कप्तान रियान पराग और हेड कोच कुमार संगकारा को अब प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करना होगा. पिछले मुकाबले में इंजरी के कारण कप्तान रियान पराग भी नहीं खेले थे.

विज्ञापन

रियान पराग

रियान पराग 2 / 6

कप्तान रियान पराग अब लगभग फिट हो चुके हैं. ऐसे में वो प्लेइंग 11 में कमबैक कर सकते हैं. पिछले मुकाबले में उनकी जगह शुभम दुबे खेले थे. जहां पर उन्होंने बल्ले के साथ निराश भी किया था.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई3 / 6

यश राज पुंजा को पिछले कुछ मैचों में मौका मिल रहा है. वहीं रवि बिश्नोई को बाहर बिठाया गया था. अब कप्तान पराग इसमें बदलाव कर सकते हैं. रवि बिश्नोई की प्लेइंग 11 में वापसी लगभग पक्की नजर आ रही है. 

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल4 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल रन तो बना रहे हैं, लेकिन वो तूफानी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं. जिसके कारण ही मध्यक्रम के अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है. जुरेल को अब तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में 15 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ही नजर आने वाले हैं. सूर्यवंशी इस टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. ऐसे में इस अहम मुकाबले के दौरान सूर्यवंशी को बड़ी पारी खेलनी होगी. 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11  6 / 6

यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोवोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा.    इंपैक्ट प्लेयर- वैभव सूर्यवंशी 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन